ETV Bharat / state

पेपर लीक के खिलाफ राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' अभियान, दिल्ली में महा-आंदोलन की तैयारी में जुटी कांग्रेस

पेपर लीक के खिलाफ देश के 28 राज्यों और 28 शहरों में 25 जून से 9 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलेगा.

पेपर लीक के खिलाफ राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' अभियान
पेपर लीक के खिलाफ राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' अभियान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : July 5, 2026 at 4:20 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा धांधली के खिलाफ विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान को सफल बनाने के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पूरी ताकत से जुट गई है. इसी कड़ी में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यालय में एक अहम बैठक बुलाई गई, जिसमें भाजपा सरकार के कुशासन और युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ दिल्ली में होने वाले इस महा-आंदोलन की तैयारियों की रणनीति तैयार की गई.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर नरेंद्र नाथ ने बताया कि राहुल गांधी ने घोषणा की है कि नीट पेपर लीक की विफलता और परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ देश के 28 राज्यों और 28 शहरों में 25 जून से 9 अगस्त तक एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा. साथ ही राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारी के लिए दिल्ली में 2 जुलाई से 6 जुलाई तक विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने जो कोटा में छात्रों की गूंज नाम से एक कार्यक्रम में भाग लिया था. उसके बाद उन्होंने पार्टी से पूरे देश में यह अभियान चलाने की घोषणा की.

पेपर लीक के खिलाफ राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' अभियान (ETV Bharat)

लगातार पेपर लीक से नाराज हैं स्टूडेंट्स

कांग्रेस नेता डॉक्टर नरेंद्रनाथ ने कहा कि देश भर में पेपर लीक के खिलाफ एक माहौल बना है. देश के युवा इस पेपर लीक से परेशान हैं. धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. पेपर लीक के खिलाफ युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए राहुल गांधी ने कोटा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम किया, उसकी वीडियो दिल्ली में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को दिखाई गई. इसी के अनुसार पूरे देश और दिल्ली में छात्रों की गूंज के कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित किए जाएंगे. दिल्ली में 14 जुलाई को पहला कार्यक्रम होने जा रहा है. उसका स्थान अभी तय नहीं हुआ है. जल्दी ही स्थान तय करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा.

कांग्रेस नेता नरेंद्रनाथ ने कहा कि नीट के अलावा भी सभी पेपर लीक हो रहे हैं. केंद्र में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से पिछले 12 सालों में 90 पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी हैं. उन्होंने बताया कि इसी अभियान को लेकर डीपीसी अध्यक्ष देवेंद्र यादव और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने बैठक ली. बैठक में एआईसीसी दिल्ली प्रभारी काजी निज़ामुद्दीन, एआईसीसी सचिव और दिल्ली सह-प्रभारी दानिश अबरार और महासचिव (संगठन) अनिल भारद्वाज ने दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस, पूर्वांचल कांग्रेस और दिल्ली कांग्रेस यूनिवर्सिटी टीचर्स ऑर्गनाइज़ेशन (इंटक) के पदाधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:

  1. दिल्ली के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, कांग्रेस आयोजित कर रही रोजगार मेला; पहुंचेंगी 150 से अधिक कंपनियां
  2. दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस का 'मटका फोड़' प्रदर्शन, देवेंद्र यादव ने रेखा सरकार को घेरा