राहुल-खड़गे के आने की तैयारी पूरी, भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल में होंगे शामिल
भोपाल में कांग्रेस ने विधायकों को सौंपी कार्यकर्ता लाने की जिम्मेदारी, कांग्रेस का आरोप- ट्रेड डील से बर्बाद होगा किसान.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : February 23, 2026 at 10:22 PM IST
|Updated : February 24, 2026 at 8:43 AM IST
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर एक बड़ा किसान महाचौपाल करने जा रही है. इस महाचौपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य रूप से शामिल होंगे. राहुल गांधी दोपहर 12 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2 बजे जवाहर चौक स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगे. इस महाचौपाल में कांग्रेस के सभी विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भ्रम फैलाने के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए.
विधायकों को सौंपी कार्यकर्ता लाने की जिम्मेदारी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुताबिक, '' महा चौपाल की मध्यप्रदेश से शुरूआत होने जा रही है. इसके बाद यह श्रृंखला महाराष्ट्र, राजस्थान सहित दूसरे राज्यों में भी जाएगी. भोपाल में आयोजित महाचौपाल में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यहां पहुंचेगे. उधर महाचौपाल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी विधायकों को सौंपी गई है.

कांग्रेस का आरोप- ट्रेड डील से बर्बाद होगा किसान
कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा, '' अमेरिका मक्के का सबसे बड़ा उत्पादक देश है. अभी तक हम अपने किसानों का संरक्षण देने के लिए आयात कर बढ़ाकर लगाते थे. लेकिन मक्का पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 50 फीसदी है, लेकिन इसे घटाकर 0 फीसदी कर दिया. अब बड़े स्तर पर सोयाबीन ऑयल भारत आएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएसीबी की ताजा रिपोर्ट के खुलासा हुआ है कि नेपाल से देश में सोयाबीन ऑयल का आयात 14 हजार प्रतिशत आयात किया गया, जबकि नेपाल में एक दाना भी सोयाबीन का उत्पादन नहीं होता. नेपाल से आयात टैरिफ फ्री है. अब भारत में अमेरिका से सोयाबीन आयात होगा. इसका नुकसान भारत के किसानों और खासतौर से मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को होगा.''
यह भी पढ़ें-
- भोपाल में चलती कार में आया हार्ट अटैक, खंभे से टकराई कार, शाहपुरा लेक के पास की घटना
- दमकता भोपाल ताल बन रहा काला बदबूदार! मास्टर प्लान बचाएगा बड़े तालाब का नैचुरल पानी
मुख्यमंत्री ने किया पलटवार
उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पलटवार करते हुए कहा, '' राहुल गांधी द्वारा किसानों के नाम पर देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है. इसके लिए राहुल गांधी को महाकाल मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने बीते सालों में ऐतिहासिक काम किए हैं. प्रदेश में किसानों के लिए सिंचाई का रकबा बढ़ाया गया है.

