राहौद लूटकांड का खुलासा, खुजली पाउडर डालकर करते थे लूट, दो आरोपी गिरफ्तार दो फरार
राहौद लूटकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है.आरोपी खुजली पाउडर का इस्तेमाल करके लूट करते थे.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 19, 2026 at 8:42 PM IST
जांजगीर चांपा :जांजगीर चांपा जिला के राहौद में किसान से ढाई लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है,जबकि 2आरोपी फरार हैं. पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी बिहार के रहने वाले हैं, जिन्होंने जांजगीर चांपा जिला के अलावा कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़, सारंगढ़ में 9 लाख 83 हजार रुपए से अधिक के लूट और उठाई गिरी की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपियों से 2 बाइक, 3 मोबाइल, फर्जी आधार कार्ड और 10 हजार रुपये नगद बरामद किया है.
राहौद लूटकांड का खुलासा
राहौद में हुई लूट की घटना की तलाश में पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी की डिटेल खंगाली .इसके बाद आरोपियों के बिलासपुर की ओर जाने की सूचना पर बिलासपुर पुलिस की मदद से तलाश की, जहां बाइक को बिलासपुर से बरामद किया गया .वहीं बिलासपुर के एक होटल से दो आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की. आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आई कार्ड बनवाया था. आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने बिहार और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी चोरी और उठाई गिरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चोरी के बाइक, 3 मोबाइल, 10 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं.
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों मे बिहार के दीपक यादव, अविनाश यादव जोराबगंज, नया टोला, के रहने वाले वही दो फरार आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने बिलासपुर के अधिकांश होटल, लाज और धर्मशाला का निरीक्षण किया. जहां शिवम लॉज में दो युवक को पकड़ा गया. इन्होंने पहले तो पुलिस को भटकाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की पूछताछ में आरोपी टूट गए और राहौद में हुई लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया-उमेश कश्यप, एएसपी

खुजली पाउडर छिड़ककर करते थे लूट
लूट की वारदात स्वीकारने के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की. जिसमें अंबिकापुर में दो लाख, रायगढ़ में एक लाख रुपए, रायगढ़ में 2लाख, सारंगढ़ 60 हजार, अंबिकापुर में 88 और 85 हजार रुपए की लूट का खुलासा किया. आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए केवाच का उपयोग किया था. किसी को निशाना बनाने से पहले उसकी रेकी करते थे. फिर मौका पाकर उसके ऊपर खुजली वाला पाउडर छिड़क कर उलझा देते और लूट की घटना को अंजाम देते थे. जांजगीर पुलिस ने मामले मे संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
अबूझमाड़ के गांवों में पहली बार पहुंचे विक्रम मंडावी, विधायक ने सरकार की दावों की खोली पोल
सगाई के बाद मंगेतर से मोबाइल में बात करना बैन,सेन समाज का अनोखा फैसला, जानिए क्यों आई ऐसी नौबत

