ETV Bharat / state

निकाय चुनाव नहीं होने से तीन वर्षों में झारखंड को 5100 करोड़ का हुआ नुकसान- रघुवर दास

रघुवर दास ने निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए हैं.

raghubar-das-accused-jharkhand-government-of-delaying-municipal-elections
प्रत्याशी के साथ मौजूद रघुवर दास (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 19, 2026 at 7:58 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: निकाय चुनाव नहीं होने से तीन वर्षों में राज्य को 5100 करोड़ का नुकसान हुआ है. केंद्र सरकार शहरी क्षेत्रों में विकास के लिए प्रत्येक वर्ष 1700 करोड़ देती है, लेकिन निकाय चुनाव नहीं होने के कारण यह राशि झारखंड को नहीं मिल पाई है. यह बात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पलामू में कही है.

रघुवर दास बुधवार की रात पार्टी समर्थित प्रत्याशी अरुण शंकर के पक्ष में एक जनसभा में संबोधित कर रहे थे. इस दौरान रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार निकाय चुनाव नहीं करवाना चाहती थी. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार चुनाव करवा रही है. भाजपा नेताओं के द्वारा लगातार चुनाव को लेकर आंदोलन किया जा रहा था. निकाय चुनाव नहीं होने से राज्य को नुकसान हुआ है.

लोगों को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री (Etv Bharat)

रघुवर दास ने कहा कि आज झारखंड में हर स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है. बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है. सरकार समय पर नियुक्ति परीक्षा नहीं ले रही है. अगर नियुक्ति हो भी रही है तो उसमें भ्रष्टाचार हो रहा है और पैसे लिए जा रहे है. छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिलता है तो कभी प्रश्न पत्र ही लीक हो जाता है.

दरअसल जनसभा में मेयर प्रत्याशी जयश्री गुप्ता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी और अरुणा शंकर को अपना समर्थन देने की घोषणा की है. रघुवर दास पलामू के मेदिनीनगर आगमन के बाद मेयर प्रत्याशी जयश्री गुप्ता के घर पहुंचे थे और अपने साथ गाड़ी में लेकर सभा में पहुंचे थे. इस जनसभा को पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम, विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, बिहार के लोजपा विधायक प्रकाश चंद्रा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी समेत कई लोगों ने संबोधित किया.

ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव: राजनीतिक सरगर्मी के बीच गौण हुए स्थानीय मुद्दे, गैरदलीय आधार पर चुनाव महज औपचारिकता

सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के लिए किया अपमानजनक शब्दों का प्रयोग, कहा - देश के टुकड़े करना चाहते हैं राहुल गांधी

झामुमो का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस और बीजेपी खुलेआम कर रही आचार संहिता का उल्लंघन, निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग