ETV Bharat / state

'जंगलराज में भी इतनी हत्याएं नहीं होती थी जितनी 'रामराज' में..' कानून व्यवस्था पर राबड़ी देवी का तंज

बिहार विधान परिषद के बाहर निकलकर राबड़ी देवी ने बीजेपी पर तंज कसा और हत्याओं को लेकर निशाना साधा. पढ़ें पूरी खबर-

Rabri Devi
राबड़ी देवी, पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 23, 2026 at 2:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : बिहार में कानून व्यवस्था पर राबड़ी देवी ने NDA सरकार को घेरा. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि बिहार में रोज हत्याएं और बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन बिहार सरकार सो रही है. पुलिस उन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

'जंगलराज से ज्यादा रामराज में हत्याएं' : राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि बीजेपी 'जंगलराज' की चर्चा करती है लेकिन उसके 'रामराज' में 'जंगलराज' से ज्यादा हत्याएं हो रही हैं. राबड़ी देवी ने मांग की है कि सरकार इस मामले में सदन के अंदर जवाब दे.

राबड़ी देवी (ETV Bharat)

''जितनी हत्याएं 'जंगलराज' में नहीं होती थीं, उससे ज्यादा हत्याएं बीजेपी जिसको 'रामराज' कहती है, उसमें हो रही हैं. पटना में रोज हत्या हो रही है. पुलिस और प्रशासन के लोग क्या कर रहे हैं? ये पता नहीं चल रहा है.''- राबड़ी देवी, पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार

'सत्ता के संरक्षण में हो रहे अपराध' : राबड़ी देवी ने सरकार पर संगीन आरोप लगाया और हत्याओं के मुद्दे पर अपराधियों के संरक्षण की ओर इशारा किया. राबड़ी देवी ने कहा कि इन लोगों को कुछ दिख नहीं रहा है या जानबूझकर सत्ता के संरक्षण में अपराध करवा रहे हैं?

'हत्याओं पर सरकार सो रही है..' : राबड़ी देवी ने साफ-साफ कहा की बिहार में हत्याओं का दौर जारी है. सरकार सोई हुई है और सरकार में बैठे लोग सदन के अंदर ना कोई जवाब देते हैं ना ही इस हत्याओं के दौर के को रोकने का कोई प्रयास करते हैं. सरकार को ऐसे मामले से कोई मतलब नहीं रह गया है.

'राज्य का खजाना खाली' : हीं राज्य सरकार के खजाने को लेकर भी राबड़ी देवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी. राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य का खजाना खाली हो गया है और सरकार इसको लेकर भी सदन के कुछ नहीं बोल रही है.

बिहार सरकार विफल : कुल मिलाकर देखें तो राबड़ी देवी ने एक तरफ जहां राज्य के कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने राज्य के खजाना खाली होने की भी बात कही है. राबड़ी देवी का दो टूक कहना है कि बिहार में सरकार अपराध और खजाने को खाली होने से रोकने में विफल है.

बजट सत्र में हो रहा संग्राम : बिहार में बजट सत्र चल रहा है. राबड़ी देवी विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष हैं. उन्होंने इस मुद्दे को मजबूती से उठाकर सत्तापक्ष को असहज करने की कोशिश की है. हालांकि अभी राबड़ी देवी के इस आरोपों पर NDA सरकार या पार्टी प्रवक्ताओं की प्रतिक्रिया नहीं प्राप्त हुई है. बता दें कि 27 फरवरी तक बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चलेगा.

ये भी पढ़ें-