राबड़ी देवी को राहत, घर खाली करने के लिए मिली 15 दिनों की मोहलत
राबड़ी देवी को प्रशासन से तत्काल राहत मिल गई है. घर खाली करने के लिए 15 दिनों की मोहलत मिली है. पढ़ें पूरी खबर..

Published : May 31, 2026 at 5:44 PM IST
पटना: बिहार में सरकारी आवास एक बार फिर विवाद का विषय बन गया है. बिहार सरकार ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस दिया, जिस पर बिहार की सियासत गरमा गई. दोनों ओर आरोपों के तीर छोड़े जाने लगे. इधर सरकार के अल्टीमेटम के बावजूद राबड़ी देवी किसी की सूरत में आवास खाली करने को तैयार नहीं है. हालांकि फिलहाल उनको 15 दिनों की मोहलत मिल गई है.
20 साल से राबड़ी के पास 10 सर्कुलर आवास: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले में 20 साल से यानी कि साल 2006 से रह रही हैं. बिहार में 10 सर्कुलर रोड की राजनीति का केंद्र माना जाता है. दस सर्कुलर रोड राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव रहते हैं. विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के नाम से 10 सर्कुलर रोड आवास आवंटित था.
राबड़ी देवी को मिला 15 दोनों का नोटिस: बिहार सरकार में 10 सर्कुलर रोड आवास को पशुपालन मंत्री के नाम से आवंटित कर दिया है. सरकार द्वारा जारी पत्र में मंत्री नंदकिशोर राम को 10 सर्कुलर रोड आवास आवंटित किया गया है. राबड़ी देवी किसी भी सूरत में 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने को तैयार नहीं है. सचिवालय थाना डीएसपी और मजिस्ट्रेट ने राबड़ी देवी आवास के अंदर जाकर नोटिस थमाया है और 15 दिनों के अंदर खाली करने की बात कही गई है.

दलित कार्ड खेल रही है सरकार: सरकार के रुख पर राष्ट्रीय जनता दल ने प्रतिवाद किया है. पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने दावा किया कि पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को पहले 21 हार्डिंग रोड आवंटित किया गया था. 7 मई 2026 सरकार पत्र जारी किया. फिर उनके नाम से 10 सर्कुलर रोड आवंटित कर दिया गया. 19 दिन बाद यानी कि 27 मई को सरकार ने किस मंशा से ये फैसला?
"पशुपालन मंत्री को यह बताना चाहिए था पूर्व में जो आवास उन्हें आवंटित किया गया था, उसमें वह क्यों नही शिफ्ट हुए? क्या एनडीए सरकार दलित कार्ड खेल रही है. 10 सर्कुलर रोड आवास राबड़ी देवी के नाम आवंटित रहना चाहिए, क्योंकि वह उस आवास का हकदार हैं."- एजाज अहमद, प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल

सत्ता पक्ष ने दी सफाई: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राबड़ी देवी को आवास कर देना चाहिए. वे कहते हैं, 'राबड़ी जी के लिए शानदार आवास आवंटित किया गया है और उस आवास को शानदार तरीके से डेवलपिंग किया गया है. सरकार की फैसले को उनको मनाना चाहिए और आवंटित आवास में शिफ्ट करना चाहिए.'
हम प्रवक्ता ने क्या कहा?: वहीं, हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने भी राबड़ी देवी से आवास खाली करने की अपील की है. वहीं पटना में जीतनराम मांझी के नाम पर सरकारी आवास होने के विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पटना के जिस 12 एम स्टैंड रोड स्थित आवास पर रहते हैं, वह बाराचट्टी की पार्टी विधायक ज्योति देवी के नाम पर आवंटित है. सरकार की तरफ से पटना में उनके नाम पर कोई मकान आवंटित नहीं हुआ है.
जेडीयू का आरजेडी पर हमला: जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आवास खाली नहीं करने पर राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आखिर सरकारी आवास को लेकर राबड़ी देवी को इतना मोह क्यों है? हम लोग चुनाव हारते हैं तो कुछ ही घंटे में सरकारी आवास का लिख कर देते हैं. जेडीयू प्रवक्ता ने उनके आलीशान घर को लेकर भी तंज कसा है.

"कौटिल्य नगर में महुआ बाग में किला है, फिर भी एक घर लिए वह बेचैन हो रही हैं. प्रधानमंत्री आवास किसी गरीब को मिल जाए, इसके लिए लड़ते तो कोई बात था. 10 नंबर में कोई खजाना या कारखाना है. जमीन का कोई डीड है क्या कोई जेवर जेवरात है? क्या कारण क्या है. आज हमलोगो का मकान बदल दिया जाय तुरंत हट जायेंगे. चुनाव जीतेंगे तो सरकारी आवास में रहेंगे नहीं तो चले जाएंगे.
नीतीश के आवास पर दिया जवाब: वहीं, नीतीश कुमार के आवास पर सवाल उठाए जाने पर नीरज कुमार ने कहा, 'नीतीश जी को समिति की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा संबंधी मानक के आधार पर माननीय संजय गांधी निवास पर रह रहे है. ये सवाल अगर हम करें कि तेजस्वी क्यों राबड़ी आवास में रह रहे हैं. 43 बीघा पटना में जमीन है, फिर भी एक मकान के लिए जान दे रहे हैं.'
ये भी पढ़ें:
'फोर्स बुलाकर खाली कराओ' बयान के बाद राबड़ी देवी के बंगले में घुसी पटना पुलिस, चढ़ा सियासी पारा

