ETV Bharat / state

नगर निकाय चुनाव: रांची नगर निकाय क्षेत्र में मचा घमासान, निर्धारित हो रहे वार्डों के आरक्षण पर उठ रहे सवाल

नगर निकाय चुनाव के लिए निर्धारित हो रहे वार्डों के आरक्षण पर उठ रहे सवाल. क्योंकि एसटी से ज्यादा सीटें ओबीसी को दी गई हैं.

RANCHI MUNICIPAL CORPORATION
निर्वाचन भवन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 20, 2025 at 4:30 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: नगर निकाय चुनाव के लिए निर्धारित हो रहे वार्डों के आरक्षण पर सवाल उठने लगे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला स्तर पर जारी की जा रही सूची में संवैधानिक नियमों की अनदेखी करने के आरोप लगने लगे हैं. दरअसल रांची नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों के लिए होने वाले नगर निकाय चुनाव में वार्डों का आरक्षण जिला प्रशासन ने जो जारी किया है उसमें एसटी से ज्यादा ओबीसी के लिए सीट निर्धारित की गई है.

डिप्टी मेयर रहे संजीव विजयवर्गीय ने उठाए सवाल

रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर रहे संजीव विजयवर्गीय जिला प्रशासन की इस सूची पर सवाल खड़ा करते हुए कहते हैं कि जिस तरह से वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया गया है उससे लगता है कि किसी खास के लिए यह सब प्रक्रिया की गई है. उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 5 से 13 तक आरक्षित हैं, यह कैसे संभव है, जिला प्रशासन को यह भी सार्वजनिक करना चाहिए कि किस वर्ष की जनगणना को आधार मानकर ऐसा किया गया है. इतना ही नहीं रांची में एसटी से ज्यादा ओबीसी के लिए सीटें आरक्षित की गई है जबकि ओबीसी के लिए 14% आरक्षण का प्रावधान है.

जानकारी देते पूर्व डिप्टी मेयर और जेएमएम प्रवक्ता (Etv Bharat)

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वार्डों के आरक्षण को सही बताया

इधर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वार्डों के आरक्षण को सही मानते हुए सरकार की तैयारी पर संतोष जताया है. पार्टी प्रवक्ता मनोज पांडे ने नगर निकाय चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी को सही बताते हुए कहा कि यदि दलगत आधार पर चुनाव होता है तो उस पर पार्टी आगे निर्णय लेगी. यदि गैर दलीय आधार पर चुनाव होता है तो हमारे कार्यकर्ता चुनाव मैदान में उतरेंगे और पार्टी के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से उनका समर्थन किया जाएगा.

वार्ड नंबरआरक्षण
01अनुसूचित जनजाति अन्य
02अनुसूचित जनजाति महिला
03सामान्य महिला
04सामान्य अन्य
05अनुसूचित जाति अन्य
06 से 10सामान्य महिला
11अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1, अन्य
12अनुसूचित जनजाति अन्य
13अनुसूचित जनजाति अन्य
14अनुसूचित जाति महिला
15अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 महिला
16अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 अन्य
17अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 महिला
18सामान्य (अन्य)
19अनुसूचित जनजाति महिला
20पिछड़ा वर्ग 2 अन्य
21-22 अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 अन्य
23अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 महिला
24-25सामान्य अन्य
26पिछड़ा वर्ग 2 अन्य
27-28पिछड़ा वर्ग 2 महिला
29सामान्य अन्य
30सामान्य महिला
31-32सामान्य अन्य
33सामान्य महिला
34सामान्य अन्य
35- 36अनुसूचित जनजाति (महिला)
37सामान्य (अन्य)
38अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 (अन्य)
39सामान्य (महिला)
40-41सामान्य (अन्य)
42सामान्य (महिला)
43. सामान्य (अन्य)
44-45सामान्य (अन्य)
46सामान्य (महिला)
47अनुसूचित जनजाति (अन्य)
48सामान्य अन्य
49अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला
50सामान्य
51-52अनुसूचित जनजाति अन्य
53अनुसूचित जनजाति महिला

वार्डवार आरक्षण में एससी को 2, एसटी को को 11 और ओबीसी के लिए 13 वार्ड आरक्षित

रांची नगर निगम क्षेत्र में 53 वार्ड हैं जिसमें से 27 अनारक्षित घोषित किए गए हैं. इसके अलावा एससी के 2, एसटी के लिए 11, ओबीसी के लिए 13 वार्ड आरक्षित किए गए हैं. जिला प्रशासन के द्वारा जारी सूची में वार्ड के आरक्षण निर्धारित किए गए हैं जिसमें 9 वार्ड अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं 4 वार्डों को अत्यंत पिछड़े वर्ग 2 के लिए आरक्षित किया गया है.

वार्ड संख्या 53 को अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है. इसी आधार पर आने वाले समय में राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निकाय चुनाव कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

झारखंड में जल्द होंगे निकाय चुनाव, सभी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी हेमंत सरकार: कांग्रेस

नगर निकाय चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज, अलका तिवारी बनी राज्य निर्वाचन आयुक्त

नगर निकाय चुनाव के लिए तीन माह के समय की मांग, हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग के आग्रह को किया अस्वीकृत