ETV Bharat / state

आज ही बांट दिए गए कल होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र, कोडरमा के जेजे कॉलेज में एलएलबी परीक्षा में बड़ी लापरवाही

कोडरमा के जेजे कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा के दौरान अगले दिन होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र एक दिन पहले ही बांट दिए गए.

JJ College Koderma
छात्र (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 18, 2026 at 6:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोडरमा: विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित लॉ सेमेस्टर 2 की परीक्षा दे रहे छात्रों ने जेजे कॉलेज में कल की परीक्षा के प्रश्नपत्र बांटे जाने का विरोध किया. उन्होंने बताया कि आज की परीक्षा की जगह उन्हें 19 तारीख के प्रश्नपत्र दिए गए.

छात्रों ने बताया कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय 16 से 21 तारीख तक लॉ सेमेस्टर 2 की परीक्षा आयोजित कर रही है. आज लॉ ऑफ क्राइम 2 की परीक्षा होनी थी, लेकिन विश्वविद्यालय ने अगले दिन (19 फरवरी) होने वाली CPC के प्रश्नपत्र बांट दिए. जैसे ही छात्र परीक्षा देने बैठे और कॉलेज ने उन्हें प्रश्नपत्र दिए, वे चौंक गए.

जानकारी देते प्रिंसिपल (Etv Bharat)

उन्हें पता चला कि उन्हें लॉ ऑफ क्राइम 2 की जगह CPC (सिविल प्रोसीजर एंड लिमिटेशन्स एक्ट) का प्रश्नपत्र मिला है. आक्रोशित छात्रों ने जगन्नाथ जैन कॉलेज के प्रोफेसर और प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी.

हालांकि, प्रिंसिपल मिथिलेश उपाध्याय ने सभी छात्रों से प्रश्नपत्र वापस ले लिए और तुरंत विनोबा भावे विश्वविद्यालय मैनेजमेंट को इसकी जानकारी दी. इसके बाद छात्रों को आज का एग्जाम कैंसिल होने की जानकारी दी गई. विश्वविद्यालय की इस बड़ी लापरवाही से छात्रों में काफी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने बिना किसी गैप के सभी सब्जेक्ट्स का एग्जाम शेड्यूल तैयार किया था, जो पूरी तरह से गलत था.

उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे जिलों और बिहार से एग्जाम देने आए कई परीक्षार्थी को किराए के होटल या लॉज में रहना पड़ रहा है, जिससे उन पर एक्स्ट्रा पैसे का बोझ पड़ रहा है. उन्होंने मांग की कि विश्वविद्यालय आज और 19 फरवरी को होने वाले एग्जाम के बारे में जल्द ही कोई नई घोषणा करे, ताकि छात्रों को आगे की स्थिति के बारे में साफ पता चल सके.

जगन्नाथ जैन कॉलेज के प्रिंसिपल मिथिलेश उपाध्याय ने कहा कि विश्वविद्यालय को हर दिन प्रश्न पत्र वाला एक सीलबंद लिफाफा मिलता है, और प्रश्न पत्र को पूरी गोपनीयता के साथ खोलकर छात्रों को बांटा जाता है. आज के एग्जाम के लिए भी यही प्रोसेस फॉलो किया गया. उन्होंने कहा कि आज हुई प्रॉब्लम के बारे में विश्वविद्यालय को बता दिया गया है और विश्वविद्यालय आगे के एग्जाम के बारे में फैसला लेगी.

यह भी पढ़ें:

गिरिडीह में सड़क का यही हाल रहा तो छूट सकती है बोर्ड की परीक्षा, दोषी कौन

धनबाद में SSC (MTS) परीक्षा में हाइटेक नकल का खुलासा, दो परीक्षार्थी समेत तीन गिरफ्तार

हादसे के बाद भी नहीं टूटा हौसला! शिक्षकों की तत्परता से छात्रों ने दी बोर्ड परीक्षा, डीसी ने सभी को किया सम्मानित