ETV Bharat / state

धमतरी के सिहावा बस्ती में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सिहावा के मराठा पारा में 10 फीट लंबा अजगर निकलने से सनसनी फैल गई. लोगों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा है.

Python creates panic in Dhamtari
धमतरी में अजगर से हड़कंप (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 4, 2026 at 9:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: जिले के सिहावा क्षेत्र के मराठा पारा में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बस्ती के बीच सड़क पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया. अचानक अजगर नजर आने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही.

बस्ती में घुला अजगर, लोगों में डर

ग्रामीणों के अनुसार अजगर करीब 10 फीट लंबा और लगभग 15 किलो वजनी था. इतने बड़े अजगर को आबादी के बीच देखकर लोगों में भय का माहौल बन गया. हालांकि किसी ने भी घबराकर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की. ग्रामीणों ने धैर्य और समझदारी का परिचय देते हुए सुरक्षित तरीके से अजगर का रेस्क्यू करने का निर्णय लिया. काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सावधानीपूर्वक अजगर को अपने कब्जे में लिया. रेस्क्यू के दौरान विशेष ध्यान रखा गया कि न तो किसी व्यक्ति को कोई नुकसान पहुंचे और न ही अजगर को किसी प्रकार की चोट लगे. सफल रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित वाहन से ले जाकर जंगल के भीतर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया.

धमतरी में अजगर से दहशत (ETV BHARAT)

बीच सड़क पर अचानक अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी. लोगों ने पहले बच्चों और राहगीरों को वहां से दूर किया, फिर आपसी सहयोग से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया. उन्होंने बताया कि अजगर को बिना किसी नुकसान के जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली- राकेश नेताम, निवासी, सिहावा

बरसात के मौसम में जंगलों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले वन्यजीव अक्सर भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं. ऐसे समय में अजगर और अन्य सांपों के दिखाई देने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. विशेषज्ञ भी लोगों से अपील करते हैं कि ऐसे वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं, उन्हें छेड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें. वन्यजीव से सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें.

नाले का पानी पी रहे पंडो बस्ती के लोग, एमसीबी में सरकारी दावों का निकला दम, पीएचई विभाग के नींद से जागने का इंतजार

छत्तीसगढ़ में बना लो प्रेशर, भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट