ETV Bharat / state

निकाय चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: पुष्कर पुलिस ने होटल से जब्त की 1 करोड़ 8 लाख की नकदी, आरोपी गिरफ्तार

पुष्कर पुलिस ने नगर निकाय चुनाव आचार संहिता के बीच एक होटल से 1.08 करोड़ की नकदी बरामद कर संचालक बंकेश सैन को गिरफ्तार किया.

होटल से जब्त की 1 करोड़ 8 लाख की नकदी
होटल से जब्त की 1 करोड़ 8 लाख की नकदी (ETV Bharat Pushkar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 27, 2026 at 9:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पुष्कर: नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर आचार संहिता लगी हुई है. इस बीच पुष्कर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. होटल में दबिश देकर पुलिस ने बंकेश सैन नाम के एक युवक के कब्जे से 1 करोड़ 8 लाख रुपये की नकदी बरामद की है. आचार संहिता के दौरान बड़ी रकम मिलने के कारण पुलिस ने बंकेश सैन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

पुष्कर थाना प्रभारी अशोक बीसू ने बताया कि चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है. आचार संहिता की पालना करवाने के लिए होटलों की चेकिंग की गई, जहां होटल के मालिक बंकेश सेन के कमरे से एक करोड़ आठ लाख रुपए की नकद राशि मिली है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने इतनी बड़ी राशि के बारे में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया है. लिहाजा, आरोपी बंकेश सेन को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी से राशि के वास्तविक स्रोत और मकसद के बारे में पूछताछ की जा रही है. साथ ही आयकर विभाग को भी मामले की सूचना दी जाएगी. हालांकि, गिरफ्तार करके ले जाते वक्त आरोपी ने कहा कि यह रकम जमीन के सौदे में उसे मिली है. इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में पुलिस आरोपी और होटल संचालक बंकेश सेन से पूछताछ कर रही है.

पुष्कर थाना प्रभारी अशोक बीसू (ETV Bharat Pushkar)

इसे भी पढ़ें- नाकाबंदी कर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी गाड़ी से 1 करोड़ 11 लाख की नकदी जब्त

जांच के बाद होगा खुलासा: चुनाव में पैसों के लेनदेन और शराब के अलावा कई तरह के प्रलोभन दिए जाने की खबरें आती रहती हैं. यही वजह है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से आचार संहिता लगाई जाती है. वर्तमान में नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर आचार संहिता लागू है. पुष्कर में भी नगर परिषद के चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनावी माहौल के दौरान इतनी बड़ी राशि का एक होटल के कमरे से बरामद होना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है. फिलहाल, पुष्कर पुलिस भी इन्हीं सवालों का जवाब खोजने के लिए आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है. पुलिस को यह भी अंदेशा है कि चुनाव के दौरान यह बड़ी राशि खपाई जानी थी.