पंजाब यूनिवर्सिटी में MBA के लिए आवेदन आमंत्रित, जानें कोर्स सुविधा-फीस की पूरी जानकारी
पंजाब यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेज (UIAMS) में एमबीए (सेक्टोरल) कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं.


Published : January 3, 2026 at 1:21 PM IST
चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेज (UIAMS) में एमबीए (सेक्टोरल) कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इन कार्यक्रमों में प्रवेश मैनेजमेंट एंट्रेंस टेस्ट (MET) 2026 के आधार पर होगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 मार्च 2026 है, जबकि प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी.
UIAMS में कोर्स सुविधा: यूआईएमएस में इस सत्र के लिए कुल आठ विशेष एमबीए कोर्स की सुविधा हैं. इनमें रिटेल मैनेजमेंट, बैंकिंग व इंश्योरेंस मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, आईटी व टेलीकम्युनिकेशन मैनेजमेंट, फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, कैपिटल मार्केट्स और बिजनेस एनालिटिक्स शामिल हैं. इन कोर्सों को उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.
वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध: स्टूडेंट्स को कोर्स से जुड़ी शर्तें और नियम की भी जानकारी होना आवश्यक है. अन्य जानकारी विवि की वेबसाइट met.puchd.ac.in पर उपलब्ध है. जो छात्र अपनी अंतिम डिग्री परीक्षा दे रहे हैं, वे भी शर्तों के अधीन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, पंजाब विश्वविद्यालय ने सेंटर फॉर आईएएस एंड अदर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन के माध्यम से पीसीएस (जुडिशियल) जनवरी 2026 कोचिंग बैच के लिए भी आवेदन मांगे हैं. यह लगभग एक साल का कोचिंग कार्यक्रम होगा. छात्र 15 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. कक्षाएं 21 जनवरी 2026 से शुरू होंगी.
आवेदन फॉर्म वेबसाइट: इस कोचिंग के लिए आवेदन फॉर्म iasc.puchd.ac.in वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. यह कोर्स एलएलबी, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और बीबीए एलएलबी करने वाले या कर रहे छात्रों के लिए खुला है. सामान्य वर्ग के लिए फीस 35,000 रुपये प्लस जीएसटी है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए फीस 17,500 रुपये प्लस जीएसटी तय की गई है. वहीं, छात्र अधिक जानकारी के लिए छात्र सेंटर के दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी! हरियाणा युवाओं के लिए सरकार देगी नए साल का तोहफा, 30 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां

