ETV Bharat / state

PTET Counseling Begins: रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी कैंडिडेट्स को मिलेगी सीट, ये रहेगा काउंसलिंग का शेड्यूल

डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि कैंडिडेट को बीते सालों तक जिला चुनना होता था, लेकिन इस बार जिले के बाद संस्थान भी चुनना होगा.

Candidates coming out after taking the exam
परीक्षा देकर बाहर आते कैंडिडेट्स (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 4, 2026 at 8:31 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: राजस्थान की बीएड सीटों पर पीटीईटी 2026 के परिणाम के आधार पर काउंसलिंग शुरू हो गई है. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 4 से 16 जुलाई तक चलेगा. जिसमें एक लाख से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे. इस बार पीटीईटी में जितने अभ्यर्थी बैठे हैं, उतनी ही लगभग बीएड की सीट हैं. ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी को एडमिशन मिलना तय है. जबकि कुछ सीट खाली भी रह सकती हैं.

काउंसलिंग के संबंध में जानकारी देते हुए वीएमओयू के प्रोफेसर डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि इस बार पीटीईटी के जरिए 107575 अभ्यर्थी ने परीक्षा दी थी, जबकि पीटीईटी की सीट 107400 है. ऐसे में करीब 175 ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे, लेकिन ग परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में से 5 फीसदी से ज्यादा काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं करते हैं. इससे साफ है कि आवेदन करने वाले विद्यार्थी को सीट मिल जाएगी.

पढ़ें: राजस्थान PTET परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित, काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

पीटीईटी की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी को 500 रुपए ऑनलाइन भुगतान करना होगा. जबकि काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस के 5000 रुपए देने होंगे. वहीं सीट अलॉटमेंट होने पर फीस के रूप में ऑनलाइन 22 हजार रुपए जमा करने होंगे. यह सभी फीस ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और ईमित्र के जरिए जमा कराए जा सकते हैं.

पढ़ें: PTET 2026 : राजस्थान के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, जयपुर में बनाया गया कमांड सेंटर

पहले चुनना होता था जिला, अब संस्थान भी चुन सकेंगे: डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि कैंडिडेट को बीते सालों तक जिला चुनना होता था, लेकिन इस बार जिले के बाद संस्थान भी चुनना होगा. वहीं अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग की वेबसाइट पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. जब विद्यार्थी वेबसाइट लॉगइन करेगा, तो जिस जिले में उसने परीक्षा दी है, वही खुलेगा. इसके बाद वह B.Ed कॉलेज चुन सकेगा. अगर विद्यार्थी चाहता है कि वह दूसरा जिला चुने, तो फिर उसे दूसरा जिला चुनना होगा. इसके बाद उसे जिले के संस्थान ओपन होंगे. विद्या​र्थी को इनमें से कोई संस्था चुनना होगा.

पढ़ें: सरकारी B.ed कॉलेजों में दाखिले पर संकट, आज हो सकता है बड़ा फैसला , जानें पूरी स्थिति

यह रहेगा पीटीईटी काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल:

  • ऑनलाइन आवेदन 4 से 16 जुलाई
  • ऑनलाइन आवेदन की फीस 4 से 16 जुलाई
  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और फीस 4 से 15 जुलाई
  • काउंसलिंग के लिए B.Ed कॉलेज चयन की चॉइस फिलिंग 6 से 16 जुलाई
  • पहले राउंड का सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 21 जुलाई
  • पहले चरण का सीट अलॉटमेंट के बाद एलॉट कैंडिडेट का फीस डिपॉजिट 21 से 27 जुलाई
  • कैंडिडेट का कॉलेज में रिपोर्टिंग 21 से 29 जुलाई
  • कॉलेज में कैंडिडेट के डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन वेरीफिकेशन 21 से 29 जुलाई
  • कॉलेज में एडमिशन के बाद कैंडिडेट के लोगों से प्रोविजनल एडमिशन स्लिप 22 से 30 जुलाई
  • नया एजुकेशन सेशन और क्लासेस शुरू 29 जुलाई
  • अपवर्ड मूवमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 से 31 जुलाई
  • अपवर्ड मूवमेंट का रिजल्ट 3 अगस्त
  • अपवर्ड मूवमेंट के बाद आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग और ऑनलाइन एडमिशन डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन 3 से 5 अगस्त.