ETV Bharat / state

PTET 2026 : राजस्थान के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, जयपुर में बनाया गया कमांड सेंटर

परीक्षा केंद्रों की एआई तकनीक से की गई निगरानी. कहीं से भी गड़बड़ी की सूचना नहीं.

PTET 2026
जयपुर स्थित कमांड सेंटर का जायजा लेते कुलगुरु (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 14, 2026 at 7:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राजस्थान के 944 बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू) द्वारा आयोजित पीटीईटी-2026 की प्रवेश परीक्षा 14 जून रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गई.

वीएमओयू के कुलगुरु और परीक्षा के मुख्य समन्वयक प्रोफेसर बीएल वर्मा ने बताया कि परीक्षा में कुल 1 लाख 26 हजार 600 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इनमें से 1 लाख 7 हजार 575 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. परीक्षा में कुल 84.97 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए. इस परीक्षा के लिए राज्य के कुल 41 जिलों में 300 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पीटीईटी पोर्टल पर सभी प्रश्न पत्रों को अपलोड कर दिया गया है.

पढ़ें : PTET 2026: 14 जून को 1.26 लाख कैंडिडेट की परीक्षा, प्रदेश के 41 जिलों में 300 सेंटर

जयपुर क्षेत्रीय केंद्र से रखी निगरानी : प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि जयपुर स्थित वीएमओयू के क्षेत्रीय केंद्र पर कमांड सेंटर बनाया गया. जहां से राज्य के संवेदनशील केंद्रों की कड़ी निगरानी की गई. कहीं से किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की जानकारी नहीं आई है. कमांड सेंटर से एआई सॉफ्टवेयर के जरिए केंद्रों की स्थितियों का जायजा लिया गया. कुलगुरु प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि सभी जिलों का प्रशासनिक स्टाफ और विश्वविद्यालय का स्टाफ मुस्तैदी से परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे.

जुलाई से शुरू होगा सैशन : कोटा मुख्यालय से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाती रही. उन्होंने राज्य सरकार, जिलों के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दीं और परीक्षा में सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया. प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि अब जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा और उसके बाद काउंसलिंग शुरू हो जाएगी. जुलाई से बीएड का शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो जाएगा.