एपस्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री का नाम आने पर विरोध, महिला कांग्रेस ने फूंका हरदीप पुरी का पुतला
एपस्टीन फाइल मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम आने के बाद कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग कर रही है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 27, 2026 at 4:18 PM IST
|Updated : February 27, 2026 at 7:18 PM IST
राजनांदगांव/ कोंडागांव : अमेरीकी अदालत के जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों के सार्वजनिक करने के बाद पूरी दुनिया में बवाल मचा हुआ है.एपस्टीन फाइल में दुनिया के मशहूर हस्तियों के नाम हैं.जिसे लेकर कई देशों में हंगामा हो रहा है. इसी कड़ी में एपस्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का भी नाम सामने आया है. केंद्रीय मंत्री का नाम एपस्टीन फाइल में आने के बाद राजनांदगांव में महिला कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध दर्ज किया.
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का फूंका पुतला
एपस्टीन फाइल मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन के पास केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पुतला दहन किया. कांग्रेस ने केंद्र सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है. मामले को लेकर पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने कहा है कि एपस्टिन फाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम लगातार आने के बाद भी अब तक केंद्र सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है.
इस मामले ने भारत की छवि पूरे देश में खराब हुई है. इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेस हर स्तर पर ऐसे गलत कामों का विरोध करते रहेगी-हेमा देशमुख, पूर्व महापौर
महिला सम्मान का मामला
कांग्रेसियों का कहना है कि पूरा मामला महिला के सम्मान के साथ जुड़ा हुआ है. वहीं देश के सम्मान की भी बात है. कांग्रेसियों ने बीजेपी नेताओं के नाम गिनाते हुए कहा कि एपस्टीन फाइल्स में एक दो नहीं सैकड़ों बार बीजेपी और उनके नेताओं का नाम आना शर्मनाक है. इस मामले को लेकर के देश की छवि वैश्विक स्तर पर खराब हुई है.

कोंडागांव में भी महिलाओं का प्रदर्शन
एपस्टीन फाइल को लेकर उठे अंतरराष्ट्रीय विवाद के बीच कोंडागांव में महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. कोंडागांव शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से रैली निकाली गई, जो नारेबाजी करते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंची. यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की.
अंबिकापुर में पीलिया हुआ कंट्रोल, वाटर रिपोर्ट आई क्लीन , प्रशासन का दावा मौतों की वजह कुछ और

