लखनऊ में क्लब हाउस के अवैध संचालन को लेकर हंगामा, LDA करेगा जांच
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 24, 2026 at 10:27 PM IST
लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण से अप्रूव इमार गोमती ग्रीन के निवासियों ने अवैध तरीके से क्लब हाउस संचालन को लेकर क्लब पर मंगलवार की रात प्रदर्शन किया. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं. इस मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जांच करके कार्रवाई करने की बात कही.
आरोप है कि यहां मनमाने ढंग से निवासियों की सहूलियत को लेकर बनाए गए क्लब को एक बाहरी एजेंसी को दिया गया है. यहां अब व्यावसायिक गतिविधियां चालू हो गयी हैं. आरोप है कि जिसके चलते निवासियों की सुरक्षा में सेंध लग रही है.
साथ ही आए दिन रात-रात भर चलने वाले कार्यक्रमों के चलते बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. लोगों के आराम में खलल पड़ रहा.
हाथों में बैनर पोस्टर लिए निवासियों ने कार्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन किया. यहां के नागरिक बिजली पानी एवं सीवर को समस्या से रोजाना दो चार हो रहे व्यथित निवासियों ने सरकार एवं एलडीए को चेतावनी देते हुआ कहा कि अगर समय रहते क्लब नियसियों को नहीं सौंपा गया और समस्याएं दूर नहीं हुईं तो वह प्रदर्शन करेंगे.
इस प्रदर्शन में आरडब्लूए अध्यक्ष राज किशशोर राकेश, श्वेता श्रीवास्तव, पूजा अहमद, नीलम पांडेय, भारती बर्नवाल, तारा सिंह, श्वेता गौतम, अनीता मौर्य, पारुल जायसवाल, साधना चौधरी ज्ञानेश्वर पांडेय, कैप्टन जनैद, कर्नल सीमांत, विजय गुप्ता, सुधा चक, विवेक, संतोष यादव, उज्ज्वल त्रिपाठी, राजीव सिंह, एसडी मौर्य यहां मौजूद रहे. लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच करके जरूरी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- कानपुर में बनेगा 4 लेन एलिवेटेड काॅरिडोर; 988 करोड़ की मिली मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत

