पिथौरा तहसील में किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन, तहसीलदार पर काम ना करने के आरोप
महासमुंद के पिथौरा तहसील में किसानों ने तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन किया. पूर्व जनपद सदस्य ने तहसील ऑफिस में घूसखोरी के आरोप भी लगाएं.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : January 2, 2026 at 4:56 PM IST
महासमुंद : महासमुंद जिले के पिथौरा तहसीलदार मनीषा देवांगन के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोला है. किसान तहसीलदार पर ठीक ढंग से काम नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं. पिथौरा के पूर्व जनपद सदस्य जितेन्द्र सिन्हा के साथ समर्थक और किसान अपनी समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया.
तहसीलदार दफ्तर के चक्कर काटते परेशान हुए किसान
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार मुर्दाबाद और भ्रस्टाचार बंद करो जैसे नारे भी लगाए. आपको बता दें कि बुंदेली, बरेकेल, जामजूडा और पिथौरा के दर्जनभर किसान पिथौरा तहसीलदार मनीषा देवांगन के खिलाफ आक्रोशित हैं. किसानों का कहना है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार पिथौरा तहसीलदार के दफ्तर आकर थक गए हैं. लेकिन उनकी समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हुआ है.

हम अपनी जमीन का नजरी नक्शा के लिए लगातार पिथौरा तहसीलदार के पास कई बार आएं, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ- अंकित शर्मा, किसान
मैं अपना धान नहीं बेच पा रहा हूं. तहसीलदार के पास समस्या बताने कई बार आ चुका हूं लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है. एक साल से तहसीलदार के चक्कर काट रहा हूं. मेरा जमीन संबंधित काम अब तक नहीं हो पाया है, जिससे मैं बहुत परेशान हूं- समेलाल झगरू,किसान
तहसीलदार दफ्तर में किसानों के साथ अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे पूर्व जनपद सदस्य जितेन्द्र सिन्हा का कहना है कि तहसीलदार का रवैय्या किसी के साथ अच्छा नहीं होता.

तहसीलदार की कार्यशैली से सब नाराज हो चुके हैं. इस कार्यालय में हर काम के पीछे पैसे की डिमांड होती है. मैडम बार-बार घुमाने का काम ही करती हैं, अगर तहसीलदार मैडम का व्यवहार ऐसे ही रहेगा तो हम आगे उग्र प्रदर्शन करेंगे - जितेंद्र सिन्हा, पूर्व जनपद सदस्य पिथौरा
आपको बता दें कि पिथौरा तहसील परिसर में प्रदर्शन की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची.इस दौरान पुलिस ने धरना प्रदर्शन कर रहे जितेंद्र सिन्हा को परिसर से हटाया और थाने ले आई. किसानों के आरोपों को लेकर जब ईटीवी भारत ने तहसीलदार मनीषा देवांगन से बात की तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वो SIR की ट्रेनिंग में हैं.जब कार्यालय पहुंचेंगी तो किसानों से बात करके सभी की समस्या का समाधान करेंगी.
तमनार हिंसा : महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता, ग्रामीणों ने उपद्रवियों को कहा जिम्मेदार, कांग्रेस बोली बीजेपी शासन में फैला आक्रोश
निराकार शक्ति का धाम : गढ़ादेवी माता अनहोनी से पहले ही देती हैं संकेत, ग्रामीणों की अटूट श्रद्धा
भिलाई में रियल वारियर्स का सम्मान, नए साल में कांग्रेस का अनोखा प्रयास

