ETV Bharat / state

सवाई माधोपुर में NSUI और यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन.

NSUI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
NSUI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन (ETV Bharat Sawai Madhopur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 25, 2026 at 8:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सवाई माधोपुर: दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एंव यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के विरोध में सोमवार को सवाई माधोपुर में यूथ कांग्रेस एंव NSUI के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते रहे. इस दौरान NSUI एंव यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्ञापन देने के लिए आगे बढ़ने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प भी हो गई, जिसके बाद पुलिस ने NSUI के जिला अध्यक्ष आसिफ खलीफा एंव कार्यकर्ता मनोज मीणा को हिरासत में लिया.

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
पुलिस ने कार्यकर्ता को हिरासत में लिया (ETV Bharat Sawai Madhopur)

इसे भी पढ़ें- ट्रेड डील और कथित Epstein Files के मुद्दे पर एनएसयूआई का केंद्र सरकार पर हमला

NSUI जिलाध्यक्ष आसिफ खान खलीफा ने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री के इशारों पर संसद में उनके नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता. जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा AI समिट के दौरान प्रदर्शन किया गया तो केंद्र सरकार ने पुलिस भेजकर उन्हें गिरफ्तार करवा दिया. वहीं, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मनोज मीणा ने कहा कि पुलिस ने सरकार के इशारे पर कार्यकर्ताओं को ही नहीं, बल्कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानू को भी गिरफ्तार कर लिया.

मनोज मीणा ने कहा कि राहुल गांधी जब संसद में देश के गिरीब, किसान और बेसहारा लोगों की आवाज उठाते हैं तो सरकार में बैठे लोग उनको बोलने नहीं देते और जब कांग्रेस के लोग धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपने नेता की आवाज उठाते हैं तो सरकार पुलिस भेजकर उन्हें गिरफ्तार करवाने ओर जेल में डालने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जब तक उनके नेताओं ओर कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया जाता तब तक NSUI, यूथ कॉंग्रेस सहित कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इसी तरह आवाज उठता रहेगा और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें- उदयभानु की गिरफ्तारी का मामला: जयपुर में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, गहलोत व डोटासरा ने की निंदा