ETV Bharat / state

हांसी में पानी के लिए आंदोलन जारी, विधायक की बात लोगों ने नहीं मानी, सीएम से मिलेंगे ग्रामीण

पेयजल के लिए परेशान चैनत गांव के ग्रामीण हांसी शहर को जाने वाली पाइप लाइन से ही पानी आपूर्ति की मांग कर रहे हैं.

WATER CRISIS IN HANSI
हांसी विधायक विनोद भयाना (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 25, 2026 at 8:57 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हांसी: जिले के चैनत गांव के ग्रामीणों ने हांसी विधायक विनोद भयाना के पहुंचने पर जमकर बवाल काटा. ग्रामीण लगातार पेयजल संकट से परेशान हैं. इसके विरोध में ग्रामीणों ने भाखड़ा नहर जल परियोजना का काम रुकवा दिया है और बीते 10 दिनों से धरने पर हैं. यह परियोजना चैनत गांव के पास ही गुजर रहा है.

Water Crisis in Hansi
ग्रामीण लगातार पेयजल संकट से हैं परेशान (ETV Bharat)

आज क्या विवाद हुआः ग्रामीण के मुताबिक वर्षों से चले आ रहे गंभीर पेयजल संकट से परेशान हैं और मांग कर रहे हैं कि इसी परियोजना की पाइपलाइन से गांव को भी पानी का कनेक्शन दिया जाए. लेकिन बीच का रास्ता निकालने के लिए हांसी विधायक विनोद भयाना पहुंचे. गांवों वालों ने यह वार्ता विफल कर दी. उन्होंने ये मांग मानने से मना कर दिया. लेकिन विधायक और विभाग ने अधिकारियों नए इस पाइपलाइन से कनेक्शन देने से मना कर दिया.

चैनत गांव में पानी के लिए आंदोलन जारी (ETV Bharat)

काफी नीचे जा चुका है चैनत गांव में भूजल का स्तर: यह जन आंदोलन अब लगातार उग्र होता जा रहा है. आज की भीड़ ने जता दिया कि ग्रामीण पीछे हटने वाले नहीं है. चैनत गांव में पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है. आपको बता दें कि करीब 8 हजार की आबादी वाले चैनत गांव में भूजल स्तर काफी नीचे होने के कारण वाटर वर्क्स के टैंक में खारा पानी मिल जाता है. पीने योग्य पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को दूसरे गांवों से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही है.

Water Crisis in Hansi
पेयजल के लिए परेशान चैनत गांव के ग्रामीण (ETV Bharat)

1 जून तक शहर में पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य नहीं होगा पूराः भाखड़ा नहर का यह पानी शहरवासियों के लिए किसी ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं है. पहले इस परियोजना के तहत 1 जून तक शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन अब ग्रामीणों के विरोध और परियोजना कार्य रुकने के कारण इसमें और देरी होने की संभावना बढ़ गई है. इस देरी का सीधा असर हांसी शहर के हजारों परिवारों पर पड़ेगा, जिन्हें पहले ही गर्मी के मौसम में पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

10 दिनों से आंदोलनरत हैं ग्रामीणः स्थानीय ग्रामीण अनूप ने बताया कि धरना पिछले 10 दिनों से पानी को लेकर चल रहा है. हमारा मांग है कि जिस स्थान से राजली हेड के जरिए हांसी शहर को पानी की सप्लाई दी जा रही है. वहीं से चैनत गांव को भी पानी उपलब्ध करवाया जाए. ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Water Crisis in Hansi
चैनत गांव में पानी के लिए आंदोलन जारी, विधायक की बात लोगों ने नहीं मानी (ETV Bharat)

सरकार ने अनुमति नहीं दी तो ग्रामीण स्वयं कनेक्शन लेंगेः गांव के लोगों ने साफ कहा कि जिस स्थान से राजली हेड के जरिए हांसी शहर को पानी मिल रहा है, उसी लाइन से चैनत गांव को भी पानी दिया जाए. वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो 28 तारीख को शहर की अर्बन पाइपलाइन से खुद कनेक्शन किया जाएगा. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान लोग अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं.

सीएम से जल्द होगी ग्रामीणों की मुलाकातः वहीं मौके पर पहुंचे विधायक विनोद भयाना ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि राजली हेड के जरिए गांवों को पानी मिल सके इसके लिए इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से समय लेकर इस योजना की ग्रांट पास करवाने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही गांव की पांच सदस्यीय टीम को मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाकर उनकी मांग सीधे सरकार तक पहुंचाई जाएगी. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करेगी और जल्द गांव को पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी.

ये भी पढ़ें-हांसी के लोगों के लिए राहत की खबर, जल्द मिलेगा भाखड़ा का पानी, इस बार नहीं होगी पानी की किल्लत?