ETV Bharat / state

चंडीगढ़ में 1984 सिख दंगा पीड़ितों का प्रदर्शन, CM भगवंत मान से मुलाकात की मांग पर अड़े

1984 सिख दंगा पीड़ितों ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया और सेक्टर-26 की रोड पर धरना दिया. पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ.

Protest by 1984 Sikh riot victims in Chandigarh Road jam
चंडीगढ़ में 1984 सिख दंगा पीड़ितों का प्रदर्शन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 7, 2026 at 8:41 PM IST

|

Updated : July 7, 2026 at 8:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : 1984 के सिख दंगों से प्रभावित परिवार सोमवार को अपनी मांगों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे. हालांकि मुलाकात नहीं होने पर उन्होंने सेक्टर-26 स्थित मध्य मार्ग पर धरना देकर सड़क जाम कर दी.

मुख्यमंत्री से मिलने आए थे : प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने रखना चाहते हैं. मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आए थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी. इसके विरोध में उन्होंने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

चंडीगढ़ में 1984 सिख दंगा पीड़ितों का प्रदर्शन (ETV Bharat)

भगवंत मान से मुलाकात करवाने का भरोसा : धरने की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मंगलवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनकी मुलाकात करवाई जाएगी. पुलिस के इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया और सड़क से हट गए. इसके बाद मध्य मार्ग पर यातायात फिर से सामान्य हो गया.प्रदर्शनकारी परिवारों का कहना है कि अब उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : चरखी दादरी में सफाईकर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे, सरकार को दी आर-पार की चेतावनी

ये भी पढ़ें : हरियाणा में "कॉकरोच की मां" सस्पेंड, जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल हुई थी गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल

ये भी पढ़ें : "कैसे चलाएं घर, महंगाई में गुजारा करना हुआ मुश्किल", चंडीगढ़ की सड़कों पर उतरे कैब ड्राइवर्स

Last Updated : July 7, 2026 at 8:49 PM IST