ETV Bharat / state

नालंदा परिसर का धमतरी में विरोध, कलेक्ट्रेट और एसडीएम दफ्तर पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

वार्ड के लोगों का कहना है कि जहां पर नालंदा परिसर बनेगा, वहां पर सामुदायिक भवन और खेल का मैदान है.

PROTEST AGAINST NALANDA CAMPUS
नालंदा परिसर का धमतरी में विरोध (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 23, 2026 at 8:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: नालंदा ग्रंथालय भवन निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. हटकेशर वार्ड में प्रस्तावित ग्रंथालय भवन के निर्माण पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है. सोमवार को बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर कलेक्टर और एसडीएम कार्यालय पहुंचे. लोगों ने विरोध स्वरुप ज्ञापन सौंपा. वार्ड के लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर ग्रंथालय भवन बनाया जाएगा, वहां वार्ड का एकमात्र सामुदायिक भवन और खेल मैदान है. वार्डवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि नालंदा परिसर भवन कहीं और बनाया जाए. नालंदा ग्रंथालय के लिए कोई दूसरी तय की जाती है तो उसका स्वागत करेंगे.

वार्ड के लोगों का आरोप है कि यदि सामुदायिक भवन और मैदान पर नालंदा ग्रंथालय या कोई भवन निर्माण होता है. तो सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित होंगी. फिलहाल प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेने की बात कही है.

नालंदा परिसर का धमतरी में विरोध (ETV Bharat)

नालंदा परिसर का विरोध

वार्ड के लोगों ने कहा, आवेदन के माध्यम से बताया कि हटकेशर में नालंदा ग्रंथालय सुसज्जित भवन धमतरी को प्राप्त हुआ. ग्रंथालय बनना धमतरी के लिए गौरव की बात है. इससे बढ़कर हटकेशर वार्ड में निर्माण होना और भी गर्व का विषय है. लेकिन लोग कह रहे हैं कि यह नवनिर्मित सामुदायिक भवन हटकेशर में ही बनाया जाएगा. अगर ऐसा होता है तो ये ठीक नहीं होगा. पूर्व में नगर निगम के प्रयास से सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन व सामने प्रांगण वार्ड वासियों के लिए आरक्षित किया गया. जिस हिस्से का उपयोग भवन से ज्यादा शादी, जन्मोत्सव, बच्चों का खेल, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक कार्यक्रम, मंडाई इसमें होना प्रारंभ हुआ है, जो सबके हित में है. ऐसे में यहां निर्माण नहीं होना चाहिए.

कलेक्टर से निवेदन

वार्डवासियों का कहना है कि पूर्व में हटकेशर का भविष्य मैदान चारागाह व निस्तारण योग्य था, जिसे शासन द्वारा गृह निर्माण (हाउसिंग बोर्ड कालोनी) बनाया जा चुका है. वार्डवासियों की मांग है कि सर्व सुविधा के दृष्टि से नवनिर्मित सामुदायिक भवन प्रांगण में किसी प्रकार का भवन या ग्रंथालय ना बनाया जाए. नालंदा ग्रंथालय परिसर हेतु उचित स्थान चयन किया जाए.

छत्तीसगढ़ बजट 2026: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

छत्तीसगढ़ बजट 2026: BJP का दावा- गरीब, किसान, महिला और युवाओं पर होगा फोकस

बजट से पहले बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश, बढ़ेगी ठिठुरन, जानिए अपने जिले का हाल