ETV Bharat / state

धमतरी में दूषित पानी की सप्लाई से भड़के वार्डवासी, कांग्रेस पार्षदों के साथ किया मटकी फोड़ प्रदर्शन, बोले- लोग हो रहे बीमार

कांग्रेस पार्षदों और वार्डवासियों ने धमतरी नगर निगम का किया घेराव, एक सप्ताह से डाक बंगला वार्ड में गंदा पानी आने से भड़के वार्डवासी

Protest against contaminated wate
धमतरी में दूषित पानी की सप्लाई से भड़के वार्डवासी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 21, 2026 at 6:10 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी. नगर निगम में खराब पानी को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया. डाक बंगला वार्ड में पिछले एक सप्ताह से दूषित और बदबूदार पानी की सप्लाई को लेकर गुरुवार को वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में वार्डवासी कांग्रेसी पार्षदों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया. हालांकि मेयर का कहना है कि पाइपलाइन विस्तार कार्य के चलते कुछ दिन पानी खराब हो सकता है.

दूषित पानी की सप्लाई के खिलाफ धमतरी नगर निगम का घेराव (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

गंदा पानी मटकी में लाकर किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मटकी में गंदा पानी लेकर विरोध जताया. निगम कार्यालय के सामने मटकी फोड़कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. प्रदर्शन कर रहे वार्डवासियों का आरोप था कि पिछले कई दिनों से उनके घरों में बदबूदार और दूषित पानी की सप्लाई हो रही है. गंदे पानी के कारण वार्ड में चार से पांच लोगों की तबीयत खराब हो चुकी है, लेकिन नगर निगम प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है.

बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसके कारण मजबूर होकर सड़क पर उतर रहे हैं. हमारे घर के लोग खराब पानी के कारण बीमार हो गए हैं- सुशीला देवांगन, वार्डवासी

Protest against contaminated wate
एक सप्ताह से डाक बंगला वार्ड में गंदा पानी आने से भड़के वार्डवासी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

पुलिस से भी हुई झूमाझटकी

प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरमा गया. वार्डवासी और कांग्रेसी पार्षद नगर निगम कार्यालय के अंदर जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस की टीम ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान निगम कार्यालय के बाहर काफी देर तक नारेबाजी होती रही और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई गई.

मेरे वार्ड के लोग खराब पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं और मेयर, अधिकारी सब अपने में मस्त हैं. हमें साफ पानी जल्द मिलना चाहिए- सुमन मेश्राम, कांग्रेसी पार्षद

Protest against contaminated wate
कांग्रेस पार्षदों के साथ किया मटकी फोड़ प्रदर्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मेयर का जवाब, सुधारने का काम जारी

मामले में नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने कहा कि शहर में पाइपलाइन विस्तार का काम चल रहा है. नई पाइपलाइन को जोड़ने की प्रक्रिया के दौरान शुरुआती तीन-चार दिनों तक पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से कुछ स्थानों पर गंदा पानी आने की शिकायत मिली थी, जिसे सुधारने का काम किया जा रहा है.

ये पहले भी बताया गया था कि जहां पाइपलाइन नया लगा है वहां कुछ दिन गंदा पानी आ सकता है, कांग्रेस पार्षद सिर्फ राजनीति कर रहे हैं- रामू रोहरा, महापौर

कांग्रेस को हो रही परेशानी- मेयर

महापौर ने कांग्रेस पार्षदों पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले ये लोग सिर्फ घोषणाओं को लेकर विरोध करते थे और अब जब विकास कार्य शुरू हो गया है तो इन्हें परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि यदि वार्डवासियों को कोई समस्या थी तो वे सीधे उनसे मिल सकते थे. इसमें राजनीति करने की जरूरत नहीं थी. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक सप्ताह से पानी की समस्या बनी हुई थी तो संबंधित वार्ड की पार्षद आखिर कहां थीं.

नगर निगम प्रशासन ने जल्द ही पानी की समस्या दूर करने का भरोसा दिलाया है, लेकिन वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा.

NEET धांधली के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, धमतरी में जगह-जगह पुतला दहन, छात्र नेता बोले- पेपर लीक बीजेपी सरकार की नाकामी
धमतरी में महंगाई डायन के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन
पेट्रोल डीजल संकट : धमतरी के कई पेट्रोल पंप ड्राई, अफवाहों ने बढ़ाई तेल के लिए भीड़