ETV Bharat / state

प्रयागराज में सेक्स रैकेट; आईएएस अफसर के मकान को किराए पर लेकर चला रहे थे देह व्यापार का धंधा, 5 युवक और 4 युवतियां गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार महिला आईएएस अफसर की मां ने मकान एक शख्स को किराए पर दिया था.

Photo Credit; ETV Bharat
पुलिस ने प्रयागराज में छापेमारी कर किया देह व्यापार का भंडाफोड़. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 7:18 PM IST

|

Updated : January 5, 2026 at 11:00 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

प्रयागराज: कीडगंज थाना क्षेत्र के एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. युवतियों में दो प्रयागराज और दो अन्य वाराणसी व पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. मकान के अंदर से की आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई हैं. मकान नोएडा डेवलेपमेंट अथॉरिटी में तैनात महिला आईएएस अफसर का बताया जा रहा है. हालांकि मकान किराए पर दिया गया था.

जानकारी देते डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य. (Video Credit : ETV Bharat)

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि कीडगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों के संचालित होने की सूचना पुलिस को दी थी. लोगों का कहना है कि मकान में सुबह से देर रात युवकों और युवतियों को आना जाना लगा रहता है. इसी सूचना के आधार पर एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव और कीडगंज इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे. मकान के बाहर सर्वेश द्विवेदी नाम का युवक बाहर मिला, लेकिन मकान का दरवाजा अंदर से बंद था. खुलवाने की कोशिश नाकाम होने पर दरवाजा तोड़कर पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई. अंदर कई कमरों में चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले. सभी को गिरफ्तार कर लिया गया.

देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई युवतियां.
देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई युवतियां. (Photo Credit : ETV Bharat)

सर्वेश द्विवेदी ने पूछताछ में बताया कि वह अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद का रहने वाला है. सर्वेश ने ही करीब तीन माह पहले आईएएस अफसर की मां से रेंट एग्रीमेंट करके 15 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मकान किराये पर लिया था. सर्वेश ने मकान में परिवार रखने की बात कही थी. शुरुआती 10–12 दिन तक किसी परिवार के लोग मकान में रहे. इसके बाद में वह मकान में सेक्स रैकेट चलाने लगा. महिला अफसर या उनके परिवार की देह व्यापार में कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है.



डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सर्वेश द्विवेदी, दरियाबाद, थाना अतरसुइया, प्रयागराज, गयंक कुशवाहा, नेहरू नगर नया बाजार भनवरी, कौशांबी, अनुज मिश्रा, सारंगापुर दांदूपुर, थाना घूरपुर, प्रयागराज, सैफुल सिद्दीकी, भंडरा उमरगंज, माना भांजा तालाब, नैनी, अतुल कुमार, बघंबरी रोड, अल्लापुर, जार्जटाउन शामिल हैं. गिरफ्तार चारों युवतियों के मूल पते का पता लगाया जा रहा है.



यह भी पढ़ें: किडनैप के बाद किशोरी से गैंगरेप; देह व्यापार गैंग को बेचने की थी तैयारी, पुलिस ने गोली मारकर 2 आरोपियों को पकड़ा

यह भी पढ़ें ; अयोध्या के गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट; पुलिस छापेमारी के बाद हिरासत में ली गईं 6 महिलाएं

Last Updated : January 5, 2026 at 11:00 AM IST