ETV Bharat / state

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! मिर्जापुर जिम धर्मांतरण के मास्टरमाइंड इमरान खान पर चला हंटर, ₹11.66 करोड़ की संपत्ति कुर्क

पहले दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाने का है मामला

Photo Credit; ETV Bharat
योगी सरकार का बड़ा एक्शन! मिर्जापुर जिम धर्मांतरण के मास्टरमाइंड इमरान खान पर चला हंटर, ₹11.66 करोड़ की संपत्ति कुर्क (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 7, 2026 at 8:37 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मिर्ज़ापुर: जिम की आड़ में धर्मांतरण कराने के मामले में जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी इमरान खान की करीब 11 करोड़ 66 लाख 35 हजार रुपये की दो संपत्तियों को कुर्क कर लिया गया है. गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के बरौंधा स्थित दोनों मकानों को जब्त किया है. इस दौरान प्रशासन ने मौके पर डुगडुगी पिटवाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया.

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! मिर्जापुर जिम धर्मांतरण के मास्टरमाइंड इमरान खान पर चला हंटर, ₹11.66 करोड़ की संपत्ति कुर्क (Video Credit; ETV Bharat)

दरअसल, जनपद में जिम के आड़ में कराए गए धर्मांतरण, यौन उत्पीड़न और ब्लैक मेलिंग के मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई. मुख्य आरोपी इमरान खान की दो संपत्तियों को कुर्क किया गया. जिनकी कीमत करीब 11 करोड़ 66 लाख 35 हजार रुपए बताई गई है. पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर डुगडुगी बजवाते हुए कार्रवाई की है.

बता दें कि बीते जनवरी माह में जिम की आड़ में धर्मांतरण कराने, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में देहात कोतवाली में युवतियों ने मुकदमा दर्ज कराया था. उसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज चुकी है. इस मामले का मुख्य आरोपी इमरान खान है, जो विदेश भागने के फिराक में था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल इमरान खान समेत 10 आरोपी जेल में बंद हैं.

इस मामले में जिम संचालक और ट्रेनर पर आरोप था कि 'ख्वाजा गरीब नवाज' (केजीएन) की तीन शाखाओं, बी फिट और आयरन फायर जिम में आने वाली लड़कियों से पहले दोस्ती की गई थी, इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर उनसे पैसे वसूले जाते, शारीरिक शोषण किया जाता और बुरका पहनाकर मजार पर ले जाकर कलमा पढ़ने व धर्मांतरण करने का दबाव बनाया गया था. इस मामले के बाद जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए पांचों जिमों को बंद करा दिया था.

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट मिर्जापुर के आदेश पर नायब तहसीलदार सदर सुरेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना देहात अमित कुमार मिश्रा ने मौके पर जाकर कार्रवाई की है. गैंग लीडर इमरान खान निवासी 39 बटालियन रोड रैबन्ना परिवारिक सदस्यों और गैंग के सक्रिय सदस्य जहीर खान पुत्र इशरार अहमद निवासी 39 बटालियन रोड रैबन्ना समाज विरोधी क्रियाकलाप से अर्जित की गई कुल चल-अचल 11 करोड़ 66 लाख 35 हजार की सम्पत्ति कुर्क की गई है.



ये भी पढ़ें- CM योगी के आदेश पर ड्राइविंग लाइसेंस कर्मियों की शिकायत की जांच शुरू, परिवहन आयुक्त ने बनाई दो सदस्यीय समिति