ETV Bharat / state

यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर चाकू से गोदा

यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया. बदमाशों ने ऑफिस में घुस कर चाकू से वार किया. पुलिस जांच में जुटी.

Property Dealer Murder Yamunanagar
Property Dealer Murder Yamunanagar (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 16, 2026 at 8:11 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया. फरकपुर के मंडेबर रोड स्थित गणपति प्रॉपर्टी एडवाइजर के ऑफिस में प्रॉपर्टी डीलर कलीराम की हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि कुछ युवक ऑफिस में पहुंचे और देखते ही देखते उन्होंने कलीराम पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिसके बाद ऑफिस के अंदर हर तरफ खून ही खून बिखर गया.

यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या: वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान हरनौल गांव निवासी 55 से 60 वर्षीय कलीराम के रूप में हुई है, जो गणपति प्रॉपर्टी एडवाइजर के नाम से प्रॉपर्टी का कारोबार करता था. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कलीराम को संभलने का मौका तक नहीं दिया.

यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर चाकू से गोदा (ETV Bharat)

ऑफिस में घुसकर चाकू से गोदा: लगातार किए गए वारों से वो गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों ने ऑफिस के अंदर खून से लथपथ शव देखा, तो उनके होश उड़ गए. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस: फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने खून के नमूने और अन्य अहम सबूत जुटाए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. शुरुआती जांच में कारोबारी विवाद, पुरानी रंजिश और आपसी दुश्मनी समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. इस हत्या के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है.

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग: कलीराम अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके तीनों बच्चे शादीशुदा हैं और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस ऑफिस से रोज कारोबार चलता था. मृतक के भाई शिवकुमार ने बताया कि "हमें जैसे ही घटना का पता चला. हम मौके पर पहुंचे. मेरे भाई को बहुत बेरहमी से मारा गया है. जिसने भी ये किया है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए."

पुलिस मामले की जांच में जुटी: पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी है."

ये भी पढ़ें- करनाल में महिला क्लर्क की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद वारदात

ये भी पढ़ें- बीड़ी जलाने के लिए मासिच मांगने पर विवाद, मजा चखाने की योजना बना कर की हत्या, तीन गिरफ्तार