ETV Bharat / state

काशी विद्यापीठ में छात्र अब पढ़ाई के साथ करेंगे कमाई; यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को वर्क रेडीनेस मॉड्यूल का प्रशिक्षण दिया जाएगा. ट्रेनिंग के बाद इंटर्नशिप भी मिलेगी.

काशी विद्यापीठ में छात्र अब पढ़ाई के साथ करेंगे कमाई.
काशी विद्यापीठ में छात्र अब पढ़ाई के साथ करेंगे कमाई. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : June 2, 2026 at 7:53 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में हर प्रसाद गुप्त इन्क्यूबेशन फाउंडेशन, प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग सेल और हैप्पी लाईफ टेक्नोसाफ्ट प्रा.लि. के संयुक्त प्रयासों से संचालित 'पढ़ाई के साथ कमाई' पहल की शुरुआत हुई. इस मौके पर स्क्रीनिंग प्रक्रिया के पहले दिन पहुंचे छात्र-छात्राओं का कंपनी के पदाधिकारियों और इंटर्न टीम ने स्वागत किया.

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ लगातार स्टूडेंट को पढ़ाई के साथ जॉब अपॉर्चुनिटी और फ्यूचर के लिए तैयार करने के उद्देश्य से इंटरएक्टिव और प्रोफेशनल कोर्सेज के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कई तरह के प्रोफेशनल और फ्यूचर डेवलप कोर्सेज तैयार कर रहा है. ऐसे में इस तरह का यह प्रयास स्टूडेंट्स को अपने पैरों पर खड़ा करने में बड़ा मददगार होगा.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र. (Photo Credit: ETV Bharat)

हर प्रसाद गुप्त इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के निदेशक प्रो. मोहम्मद आरिफ ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को वर्क रेडीनेस मॉड्यूल का प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे. सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को कंपनी इंसेंटिव भी देगी.

कंपनी के निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि 'पढ़ाई के साथ कमाई' पहल नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, कॉर्पोरेट कार्य संस्कृति की समझ और कौशल आधारित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है. इसके जरिए न सिर्फ स्टूडेंटस काम के महत्व को समझेंगे बल्कि पढ़ाई के साथ कमाई से वह अपने समय के महत्व को भी समझ सकेंगे.

यह भी पढ़ें: वैश्विक तनाव में कानपुर शहर का निर्यात ₹735 करोड़ घटा; UP के निर्यात में 1.15% की कमी