ETV Bharat / state

सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर्स करेंगे आवारा डॉग्स की निगरानी, नोडल अधिकारी भी हुए नियुक्त

राजनांदगांव जिले के कॉलेज में आवारा डॉग्स को घुसने से रोकने के लिए टीम बनाई गई है.टीम की निगरानी के लिए नोडल अफसर भी रहेंगे.

Professor will monitor stray dogs
सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर्स करेंगे आवारा डॉग्स की निगरानी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 30, 2025 at 7:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

राजनांदगांव : राजनांदगांव के कॉलेजों में आवारा डॉग्स घुसने से रोकने के लिए प्रोफेसर्स की टीम बनाई गई है. स्कूल के शिक्षकों के बाद अब कॉलेज के प्रोफेसर्स आवारा कुत्तों की निगरानी करने जिम्मेदारी निभाएंगे. सभी शासकीय कॉलेजों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर टीम बनाई गई हैं. इसमें अन्य स्टाफ को शामिल किया गया है. इस स्टाफ की नोडल अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे. आपको बता दें कि दिग्विजय कॉलेज में भी टीम बनाई गई है जिससे आवारा कुत्तों के जो काटने का खतरा है वो कम हो सके.

शासकीय दिग्विजय कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ सुचित्रा गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया. डॉग्स ना घुसे इसके लिए कॉलेज परिसर में बाउंड्री वॉल दुरुस्त की जा रही हैं. कॉलेज में नोडल अधिकारी का नाम मोबाइल नंबर और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी चस्पा की गई हैं.जिले का सबसे बड़े कॉलेज दिग्विजय कॉलेज में भी टीम की नियुक्ति हुई हैं.

राजनांदगांव सरकारी कॉलेज में नया फरमान (ETV BHARAT)

छात्रों के बीच डॉग्स के प्रति सचेत रहने के लिए और यदि कोई दुर्घटना होती है तो उस वक्त क्या कदम उठाए जाएं इसके लिए लेक्चर ऑर्गनाइज किए जाएंगे.अभी परीक्षाएं चल रही हैं.जनवरी लास्ट वीक में सभी छात्रों के लिए एक लेक्चर का आयोजन किया जाएगा.इस लेक्चर में छात्रों को जंगली और आवारा डॉग्स से बचने के लिए जानकारी दी जाएगी- डॉ सुचित्रा गुप्ता, प्रिंसिपल शासकीय दिग्विजय कॉलेज

डॉ सुचित्रा गुप्ता ने बताया कि इसके साथ ही नगर निगम के साथ भी समन्वय किया गया है. आवारा कुत्तों के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही बच्चों को काटने के भी मामले कई बार सामने आते हैं. जिसके देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. टीम अब इसका जायजा भी ले रही है और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं.आपको बता दें कि जिले में करीब 24 शासकीय कॉलेज हैं जहां आवारा कुत्ते मंडराते रहते हैं.आवारा डॉग्स के कॉलेज में प्रवेश पर नगर निगम को इसकी सूचना दी जाएगी.

शिक्षकों के आवारा डॉग्स से जुड़े आदेश पर मंत्री की सफाई, कहा तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा प्रोपेगेंडा

रायपुर में लकी 77 कुत्तों के लिए ही डॉग शेल्टर होम, हजारों आवारा डॉग्स के लिए नहीं हैं व्यवस्था

रिहायशी इलाके में घुसा चीतल, डॉग्स ने बुरी तरह नोंचा, ग्रामीणों ने बचाई जान