ETV Bharat / state

बॉबी पंवार ने बहुउद्देशीय शिविर में उठाए ज्वलंत मुद्दे, छाए रहे जल, जमीन और जंगल का मुद्दा

विकासनगर में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में कई मुद्दे छाए रहे. जिसके निस्तारण के लिए वन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया.

Vikasnagar Multipurpose Camp
विकासनगर बहुउद्देशीय शिविर (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 6, 2026 at 8:29 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

विकासनगर: देहरादून जनपद के विकासनगर जौनसार के पंजीटीलानी में बहुउद्देशीय शिविर में वन मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे. जहां स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार और रूद्र सेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने जनजातीय क्षेत्र के हक हकूक जल, जंगल, जमीन का मुद्दा उठाया. जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र के लोगों को पिछले कई सालों से जंगल से लकड़ी नहीं मिल रही है और करीब सात सौ बीघा जमीन वन गुजरों के नाम दर्ज होने से लोगों मे भारी आक्रोश देखने को मिला.

दरअसल जौनसार के पंजीटीलानी खेल मैदान मे जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें करीब 36 विभागों ने अपने अपने स्टाल लगाए, शिविर में लोगों के पेशन, आधार, स्वास्थ्य, प्रमाण पत्र आदि बनाए गए. इस दौरान स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार के साथ एक प्रतिनिधि दल ने लोगों की समस्याओं को उठाया. जनजातीय क्षेत्र में जल, जंगल और जमीन पर आम आदमी का अधिकार होने की बात कही. लेकिन लोगों को जंगल से लकड़ी लाने में भी पकड़ा जा रहा है.

बॉबी पंवार ने उठाए ज्वलंत मुद्दे (Video-ETV Bharat)

साथ ही लोगों पर केस दर्ज किया जा रहा है. जिस पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि 17 पेड प्रतिबंध हैं, जो पेड़ प्रतिबंधित हैं, उन पेड़ों के काटने की अनुमति लेनी पड़ेगी. वन मंत्री सुबोध उनियाल ने 700 बीघा जमीन के सवाल पर कहा कि बंदोबस्त एक न्यायिक प्रक्रिया है, इसी प्रक्रिया के तहत कार्य किया जाएगा. लोगों का कहना है कि डेमोग्राफी बदल रही है और यह हमारी जमीन भी. जिलाधिकारी को इसमें निर्देश दिए गए हैं पूरे मामले का परीक्षण कर शासन को रिपोर्ट पेश करें. कहा कि माफी की लकड़ी के लिए डीएफओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं माफी की लकड़ी दी जाए.

गौर हो कि बहुउद्देश्यीय शिविर में सरकार की योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई. बहुउद्देश्यीय शिविर में तमाम विभागीय स्टोल लगाए गए, जिनके माध्यम से आम जनता को लाभ दिया गया. लोगों ने कई समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिनके निस्तारण के लिए प्रयास किए गए. बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 178 शिकायतें दर्ज की गई. जिसमें से 29 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही हुआ. बहुउद्देशीय शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पेयजल विभाग से जुड़े रही. वहीं शिविर में सबसे ज्यादा वन विभाग का मामला चर्चा में रहा. शिविर में जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल मुख्य रूप से उपस्थित रहे. करीब 27 विभागों के स्टाल लगाए गए, जिसमें ग्रामीणों ने कई प्रकार की जानकारी हासिल की.

पढ़ें-किमतोली-तल्ला देश में डीएम ने सुनीं 600 से ज्यादा लोगों की समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण