ETV Bharat / state

वार्ड 29 में दहलीज से ऊपर ढाल दी गई नालियां, गंदगी ऐसी कि मुंह पर चढ़ जाता है रुमाल!

गिरिडीह शहर के वार्ड 29 की अलग ही समस्या है.

problem of drain and dirt in Ward 29 regarding municipal elections In Giridih
गिरिडीह शहर के वार्ड 29 (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 19, 2026 at 5:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीहः शहर के 36 वार्डों की अलग-अलग समस्या है. वार्ड 29 की भी समस्या कई तरह की है. यहां मंदिर के पास ही गंदगी का अंबार है. नालियों में भी गंदगी बजबजाती रहती हैं. इन सबों के बीच यहां के कुछेक मोहल्ले में नाली का निर्माण ही समस्या को पैदा कर रहा है. नालियों का निर्माण इस कदर किया गया है कि घर की दहलीज ही नीचे हो गई है. ऐसे में घरों का गंदा पानी के नाली में जाने में परेशानी हो रही है और मुहल्ले में बदबू फैल जाता है.

क्या कहती है आम जनता

यहां की समस्या को लेकर स्थानीय रवि कयाल कहते हैं कि पूरा शहर समस्याओं के जद में है. गंदगी का अंबार है. वार्ड 29 की भी स्थिति अच्छी नहीं है. यहां की स्थिति पर नगर निगम कभी गंभीर नहीं रहा. इसी तरह अमित कुमार कहते हैं कि यहां नालियां बनायी गई. नाली ऐसी बनी कि घर की दहलीज से नाली ऊपर बन गई. अब लोग परेशान है कोई सुनने वाला नहीं है. राकेश मोदी कहते हैं शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए कभी काम नहीं किया गया. कहा कि इस बार वैसा मेयर या पार्षद बनवाना है जो जनता के सुख दुख में खड़ा रहे.

गिरिडीह शहर के वार्ड 29 की समस्याएं. (ETV Bharat)

वार्ड नंबर 29 में बड़ा चौक का पार्ट, धरियाडीह, कुटिया गली का हिस्सा आता है. इस बार यहां से निवर्तमान पार्षद के साथ साथ भाजपा नेता दिनेश यादव के भाई दीपक यादव खड़े हैं. इनके अलावा यहीं से दीपक शर्मा भी प्रत्याशी हैं. दीपक शर्मा कहते हैं कि इस वार्ड में गंदगी चारों तरफ है. मंदिर के बाहर भी गंदगी पसरा रहता है. इनका यह भी कहना है कि यहां की समस्या को लेकर कई दफा सूचना दी गई.

problem of drain and dirt in Ward 29 regarding municipal elections In Giridih
शहर में कचरे का अंबार (ETV Bharat)
problem of drain and dirt in Ward 29 regarding municipal elections In Giridih
घर की दहलीज पर बनी नाली (ETV Bharat)

इसे भी पढ़ें- निकाय चुनाव: गिरिडीह के वार्ड एक हो या दो समस्या एक समान, घर तक नहीं पहुंच रहा नल का पानी

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह के वार्ड 11 में जल जमाव है प्रमुख समस्या, स्थानीय लोगों ने सुनाई जुबानी हकीकत

इसे भी पढ़ें- मिहिजाम नगर परिषद के वार्ड नंबर 1, 2 और 3 का हाल बदहाल, पानी से लेकर नाली की समस्या