ETV Bharat / state

रांची में ड्यूटी के दौरान भिड़े दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश

रांची में ड्यूटी के दौरान दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी की झड़प मामले में जांच के आदेश दिए गये हैं. प्रशांत कुमार की रिपोर्ट.

Probe ordered into altercation between two traffic police personnel while on duty in Ranchi
नामकुम थाना (रांची) (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 22, 2026 at 10:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभा रहे दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है. इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक एसपी ने मामले के जांच के आदेश दिए है.

नामकुम का है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नामकुम थाना क्षेत्र के वीर दुर्गा सोरेन चौक पर ड्यूटी के दौरान दो जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ हाथापाई शुरू कर दी. सड़क पर पुलिसकर्मियों को आपस में मारपीट करता देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. इसी बीच किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना कर उसे वायरल कर दिया.

कहासुनी के बाद बिगड़ी स्थिति

बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी चौक पर यातायात नियंत्रण के लिए तैनात थे. इसी दौरान किसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद शुरू हुआ. पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई लेकिन कुछ ही देर में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, दोनों जवानों ने एक-दूसरे पर हाथ उठा दिया.

ट्रैफिक एसपी ने दिए जांच के आदेश

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात दो पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई की जानकारी मिली है, इसका विडियो भी सामने आया है. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढे़ं- धनबाद के बरवाअड्डा थाने में हंगामा, विधायक समर्थक और मुखिया पक्ष आपस में भिड़े

इसे भी पढे़ं- पुतला दहन के दौरान झड़प: DSP बोले- छात्र मनमानी ढंग से कर रहे थे प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग

इसे भी पढे़ं- आदित्यपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में युवक की मौत, धारदार हथियारों और पत्थरों से किया गया हमला