ETV Bharat / state

Private Exam 2026; CCSU की वार्षिक परीक्षा की तिथि घोषित, जान लें कब से होंगी?

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अनिल कुमार ने बताया कि यह सभी परीक्षाएं 28 कार्य दिवसों में सम्पन्न कराई जाएंगी.

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 7:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में 18 मार्च से वार्षिक प्राइवेट परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं. यह परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी और 28 दिनों तक चलेंगी. विश्वविद्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि जल्द ही परीक्षा केंद्र भी तय कर दिए जाएंगे और प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे.

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम प्राइवेट और बीएससी फिजिकल एजुकेशन की वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने निर्णय ले लिया है. 18 मार्च से दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएंगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से एक बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी.

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अनिल कुमार ने बताया कि यह सभी परीक्षाएं 28 कार्य दिवसों में सम्पन्न कराई जाएंगी. विश्वविद्यालय इस बारे में जल्द ही परीक्षा केंद्र और प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन जारी करने जा रहा है. होली के त्यौहार के बाद यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से परीक्षा कार्यक्रम भी डाउनलोड किया जा सकेगा.


विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि बड़ी बात यह है कि इस बार भी प्राइवेट फॉर्म लिए जा सके, क्योंकि इस बार डिस्टेंस लर्निंग कोर्सेज को लेकर विश्वविद्यालय तैयारी कर रहा था. इस बार बैठक के बाद प्राइवेट परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया.


बता दें कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की इन विभिन्न परीक्षाओं में लगभग 1 लाख 10 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. 15 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी और 30 जनवरी तक प्राइवेट भरने का अवसर दिया गया था.

यह भी पढ़ें : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने किया मलेशिया की SEGi University से MOU, अब students को मिलेंगे और बेहतर अवसर