ETV Bharat / state

भिवानी में पैरोल पर आए कैदी ने किया सुसाइड, जनवरी में बेटे की हुई थी मौत

Suicide In Haryana: दुष्कर्म की सजा काट रहा एक सजायाफ्ता कैदी तीन सप्ताह के पैरोल पर बाहर था. इसी दौरान उसने खुदकुशी कर ली.

prisoner committed suicide
भिवानी में कैदी ने किया सुसाइड (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : November 8, 2025 at 7:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: पैरोल पर घर आए एक कैदी ने भिवानी के खरक कलां गांव में एक खुदकुशी कर ली. मामले की जानकारी मिलते ही खरक कलां पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान गांव खरक कलां निवासी करीब 50 वर्षीय मनबीर के रूप में हुई है.

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौतः मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. खरक कलां पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि "शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली थी कि गांव खरक कलां निवासी करीब 50 वर्षीय मनबीर ने खुदकुशी को अंजाम दिया है. गंभीर हालत में परिजनों ने पीड़ित को भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

भिवानी में पैरोल पर आए कैदी ने किया सुसाइड (Etv Bharat)

दुष्कर्म के आरोप में जेल में था बंदः पुलिस की ओर से मृतक के बेटे श्यामवीर के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. एसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि "मृतक मनबीर भिवानी जेल में बंद था, जो 16 अक्टूबर को तीन सप्ताह के लिए जेल से पैरोल पर बाहर था. पैरोल खत्म होने के बाद 7 नवंबर को वापस जेल जाना था. इसी दौरान 7 नवंबर को मनबीर ने खुदकुशी कर ली थी, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक मनबीर के खिलाफ 2017 में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था. न्यायालय ने वर्ष 2019 में मनबीर को 10 साल की सजा सुनाई थी. वहीं मनबीर के बेटे तेजवीर की 31 जनवरी को मौत हो गई थी. इस कारण से वह थोड़ा परेशान था"

ये भी पढ़ें-Yamunanagar Crime News: यमुनानगर जेल में बंद कैदी ने की खुदकुशी, एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज पर लगे ये आरोप