ETV Bharat / state

करनाल जेल में कैदी ने किया सुसाइड, पंजाब के शख्स पर 22 मामले थे दर्ज, 7 साल की हुई थी सजा

22 मामलों में करनाल जेल में बंद पंजाब के संगरूर निवासी कैदी ने खुदकुशी कर ली.

prisoner suicide in Karnal
कैदी ने करनाल जेल में किया सुसाइड (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 19, 2025 at 4:00 PM IST

|

Updated : December 19, 2025 at 4:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

करनालः जिला जेल करनाल से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जेल में बंद एक कैदी ने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

जेल के भीतर संदिग्ध हालात में मौत : पुलिस जांच पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि "मृतक की पहचान 25 वर्षीय गुरदयाल सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के संगरूर जिले का रहने वाला था. गुरदयाल सिंह करनाल जेल में बंद था और सजा काट रहा था. शुक्रवार सुबह उसने जेल के भीतर फांसी लगा ली."

करनाल में कैदी की मौत (Etv Bharat)

चोरी के 22 मामलों में था आरोपी: जांच में सामने आया कि गुरदयाल सिंह पर हरियाणा के गुलाचीका क्षेत्र सहित अलग-अलग जगहों पर चोरी के करीब 22 मामले दर्ज थे. इन मामलों में दोषी पाए जाने के बाद उसे 7 साल की सजा सुनाई गई थी, जिसे वह करनाल जेल में भुगत रहा था.

परिवार को दी गई सूचना: पुलिस जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि "घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके."

हर पहलू से की जा रही जांच: बहरहाल पुलिस के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था, कैदी की मानसिक स्थिति और घटना से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच भी की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.

ये भी पढ़ें- भिवानी में पैरोल पर आए कैदी ने किया सुसाइड, जनवरी में बेटे की हुई थी मौत
Last Updated : December 19, 2025 at 4:12 PM IST