ETV Bharat / state

बिहार में B.Ed कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की सड़क हादसे में मौत, पढ़ाकर लौट रहे थे घर

बीएड कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की सड़क हादसे में मौत हो गई है. कॉलेज से पढ़ाने के बाद वह रामगढ़ अपने घर जा रहे थे.

road accident IN kaimur
बीएड कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की सड़क हादसे में मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : April 23, 2026 at 11:59 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में दर्दनाक हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, जहां तेज रफ्तार दूध वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बीएड कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य की मौत हो गई है. उनकी कई काव्य रचनाएं अब याद के तौर पर रह चुके हैं.

बीएड कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की मौत: घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों में शौक की लहर दौड़ गई है.

पसपिपरा सर्विस रोड पर हादसा: जानकारी के मुताबिक, मोहनिया थाना क्षेत्र के पसपिपरा सर्विस रोड पर बुधवार शाम हुए इस भीषण हादसे में विनोद कुमार मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई. वे नुआंव प्रखंड के मोरथ गांव के निवासी थे और परसथुआ स्थित बीएड कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे.

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर: बताया जा रहा है कि रामगढ़ जाते समय एक तेज रफ्तार दूध वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

"हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है. वहीं स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं."- आलोक कुमार, थाना अध्यक्ष

"शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय परसथुआ डंगरी में पढ़ाते थे. पढ़ाने के बाद रामगढ़ अपने घर जा रहे थे. तभी दूध के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी. उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. इनको एक बेटा है, जो डॉक्टर हैं. इनकी पत्नी भी प्रधानाचार्य हैं. इनको जलपरुष के नाम से जाना जाता था."- कन्हैया कुमार राय, समिति सदस्य

ये भी पढ़ें

सड़क हादसे में घायल लोगों की पूर्व सांसद ने बचाई जान, अपनी गाड़ी में पहुंचाया अस्पताल

बिहार में दर्दनाक हादसा, बुआ की शादी का सामान लाने जा रहे 2 भतीजों की मौत