ETV Bharat / state

पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के गुर्गे को लगी गोली, हथियारों का जखीरा बरामद

रामगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान प्रिंस खान गैंग के गुर्गे को गोली लगी है. मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुआ है.

POLICE ENCOUNTER IN RAMGARH
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 6, 2026 at 10:24 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रामगढ़: जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित पुराना सेंट्रल स्कूल के पास पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया. घायल आरोपियों की पहचान शिवराज राम उर्फ शिवा डोम के रूप में हुई है. पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है.

एसपी ने दी जानकारी

पूरे मामले को लेकर रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस को इनपुट मिला था कि गिरफ्तार अपराधकर्मी शिवा रांची में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए रामगढ़ में छिपा हुआ है. जिसके बाद संयुक्त छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ में उसने चार हथियार खरीदने की बात कही है, जिसमें दो हथियार किसी दोस्त और दो हथियार छिपाकर रखा है, जिसे बरामद करवाने की बात कही.

जानकारी देते रामगढ़ एसपी (ईटीवी भारत)

कई गैंग के संपर्क में था आरोपी शिवा: एसपी

एसपी ने बताया कि हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी शिवा द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग की. पुलिस ने खुद के बचाव में फायरिंग की, जिसमें शिवराज के दाहिने पैर में गोली लग गई. उसे इलाज के लिए भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

firing-at-police-accused-shot-in-leg-in-retaliatory-police-action-in-ramgarh
मुठभेड़ स्थल (ईटीवी भारत)

एसपी ने बताया कि आरोपी शिवा पहले राहुल दुबे और श्रीवास्तव गिरोह के लिए काम करता था. उसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. हाल में वह प्रिंस खान गिरोह के संपर्क में भी था. वह बीते 14 मई को जेल से छूट कर बाहर आया था.

firing-at-police-accused-shot-in-leg-in-retaliatory-police-action-in-ramgarh
इसी इलाके में हुई थी मुठभेड़ (ईटीवी भारत)

4 पिस्टल औल 80 कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार शिवराज की निशानदेही पर कुज्जू थाना क्षेत्र के तोपा इलाके में छापेमारी की गई. वहां से आरिज आलम के पास से दो पिस्टल और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. वहीं, शिवराज के कब्जे से दो पिस्टल और 59 जिंदा कारतूस बरामद हुए. इस तरह पूरी कार्रवाई में पुलिस ने चार पिस्टल और कुल 80 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं. पुलिस सभी पहलूओं की जांच कर रही है.

POLICE ENCOUNTER IN RAMGARH
मुठभेड़ स्थल से बरामद खोखा (ईटीवी भारत)

फिलहार पुलिस अब बरामद हथियारों की जांच कर रही है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल किन घटनाओं में हुआ है. साथ ही इनके पीछे हथियार आपूर्ति का नेटवर्क कौन संचालित कर रहा था. मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश में भी पुलिस की छापेमारी जारी है.

ये भी पढ़ें: रांची में यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

दो देसी पिस्टल और 33 कारतूस के साथ प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, रेलवे ठेकेदार पर हमले की थी साजिश

राहुल सिंह गिरोह के तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, हिंसक घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना