ETV Bharat / state

जशपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत, सीएम साय बोले आदिवासी समाज के लिए हो रहे बेहतर काम

जशपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल रमन डेका और सीएम विष्णुदेव साय ने स्वागत किया.अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह में राष्ट्रपति आईं हैं.

President Droupadi Murmu in Jashpur
जशपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 30, 2025 at 3:41 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर : झारखंड के गुमला में आयोजित अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के जशपुर पहुंची. छत्तीसगढ़ के जशपुर में राज्यपाल रमन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा मंत्रियों और पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया.


जन सांस्कृतिक समागम समारोह में राष्ट्रपति

झारखंड के गुमला में आयोजित अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह में बोलते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ झारखंड और ओडिशा के इस धरती पर जो आयोजन हुआ है, उसमें अपना आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी आई हैं. यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है. सीएम साय ने कहा कि यह आयोजन हमारे जनजाति संस्कृति को सहेजने के लिए एक पुनीत कार्य कहा जा सकता है.

'आदिवासी समाज की बेहतरी के लिए राष्ट्रपति कर रही काम'

सीएम ने कहा कि यह जनजातीय समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश का गौरव है. सीएम विष्णु देव ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी आदिवासी गौरव सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के सरगुजा भी आई थीं. उन्होंने इस समाज की बेहतरी के लिए बहुत सारे काम किए हैं, हमारे समाज के लिए यह प्रेरणा का काम कर रही है.

छत्तीसगढ़ का बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित था जिससे विकास वहां पहुंच नहीं पा रहा था. अब वर्तमान समय में दो इंजन की सरकार की दृष्टि से हम बस्तर में शांति बहाल करने में सफल हो रहे हैं. नियद नेल्लनार योजना के तहत लगातार सुरक्षा कैंप खुल रहे हैं. हमारे छत्तीसगढ़ के जवानों को भी और केंद्रीय जवानों को भी संयुक्त अभियान में लगे हुए हैं उनके साहस को भी नमन करना चाहेंगे- विष्णुदेव साय, सीएम छग



बस्तर में 400 से ज्यादा गांव आबाद

सीएम ने कहा कि बस्तर में हम 400 गांव से ज्यादा को आबाद कर चुके हैं. वैसे स्थान जहां कोई नहीं जाता था. वहां पर राशन बिजली आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड, स्कूल और बिजली सब स्थापित कर पा रहे हैं. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहा है, उसके बाद छत्तीसगढ़ के तेजी से विकास में हम लोग सफल होंगे. हम लोग छत्तीसगढ़ में पर्यटन को नई उद्योग नीति ले आए हैं. जिससे हमारा जो जनजातीय क्षेत्र है बस्तर और सरगुजा वहां भी हमारे भाई बहनों को विकास में और आगे ले जाना चाहते. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कार्यक्रम झारखंड में आयोजित किया गया है, उसमें छत्तीसगढ़ के मंत्री सांसद और विधायक शामिल हुए हैं. निश्चित तौर पर इसका दूरगामी परिणाम छत्तीसगढ़ के विकास पर पड़ेगा.



न्यू ईयर 2026 गाइडलाइन,10 बजे के बाद नहीं बजेगा बाजा, रात 12.30 तक आयोजन करना होगा बंद

Yearender 2025 : पढ़ाई से लेकर खेल तक सरगुजा के होनहारों का दबदबा, यूपीएससी और सीजीपीएससी में भी छात्र चयनित

निजी अस्पतालों की मोटी फीस से आज़ादी, हेल्दी लाइफ स्टाइल क्लिनिक में मिल रहा फ्री इलाज