ETV Bharat / state

शिमला के रिट्रीट में 'एट होम' आयोजन में जुटे कई VVIP, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से 1 मई तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. वह 1 मई को दिल्ली लौटेंगी.

AT HOME RETREAT SHIMLA
रिट्रीट में 'एट होम' का आयोजन (FB@PRESIDENTOFINDIA)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : April 30, 2026 at 11:01 PM IST

|

Updated : May 1, 2026 at 7:11 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार शाम शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आधिकारिक निवास ‘रिट्रीट’ में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में राज्य के कई प्रमुख नेता, अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए. आयोजन के दौरान वंदे मातरम का सामूहिक गायन भी हुआ, जिससे माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया.

कई बड़े नेता और VVIP रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ राधा रमण शास्त्री, राज्य लोकसेवा आयोग के चेयरमैन कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, शिमला के डीसी अनुपम कश्यप सहित अन्य वीवीआईपी मौजूद रहे.

खराब मौसम से बदला कार्यक्रम

बता दें कि प्रदेश में लगातार खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति का कार्यक्रम दो बार प्रभावित हुआ. 29 अप्रैल को प्रस्तावित अटल टनल रोहतांग और सिस्सू का दौरा पहले ही रद्द कर दिया गया था. इसके बाद 30 अप्रैल को पालमपुर स्थित चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय में होने वाला कार्यक्रम भी स्थगित करना पड़ा. हालांकि, राष्ट्रपति ने इस समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया. अटल टनल दौरे को रद्द करने का फैसला सुरक्षा एजेंसियों और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लिया गया. पहाड़ी क्षेत्रों में खराब मौसम, तेज हवाएं और बारिश को देखते हुए यात्रा को जोखिम भरा माना गया था. प्रशासन ने सभी तैयारियों के बावजूद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रमों में बदलाव किया.

1 मई तक हिमाचल दौरे पर हैं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से 1 मई तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. इस दौरान उनके कई कार्यक्रम तय थे, जिनमें अब मौसम के कारण बदलाव किया गया है. वह शिमला में अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और इसके बाद 1 मई को दिल्ली लौटेंगी.

ये भी पढे़ं: हिमाचल में पानी के नए कनेक्शन पर रोक, बर्बादी पर बिना नोटिस होगा ये एक्शन

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट पहुंचा कर्मचारियों के लंबित DA का मामला, HC ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

Last Updated : May 1, 2026 at 7:11 AM IST