गैरसैंण में शुरू हुई बजट सत्र की तैयारियां, प्रशासन ने संभाला मोर्चा, अफसरों को सौंपी जिम्मेदारियां
विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों को लेकर डीएम ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : February 25, 2026 at 5:31 PM IST
गैरसैंण: 9 मार्च से गैरसैंण के भराड़ीसैण में बजट सत्र आहूत होना है. जिसको लेकर प्रसाशन अपनी तैयारियों में जुट गया है. आज भराड़ीसैण पहुंचकर जिलाधिकारी गौरव कुमार व पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण विधानसभा परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया. जिसके बाद विधानसभा परिसर में सम्बधित विभागों से बजट सत्र की व्यवस्थाओं की गहनता से जानकारी. साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई.
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भराड़ीसैण विधानसभा सत्र के दौरान बैरिकेडिंग,वाहन पार्किंग,शौचालय,साफ-सफाई, मेडिकल सुविधा,पेयजल सुविधिा,वाहन पार्किंग, सफाई, स्ट्रीटलाईट,हैलीपैड,एटीएम,वाहन,विद्युत,भोजन,आवासीय,सीसीटीवी कैमरे,पुलिस आवासीय भवनों,की व्यवस्थाओं को समय रहते हुए दुरुस्त करने के निर्देश दिये. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में नेटवर्क/वायरलेस कनेक्टिविटी ठीक करने को कहा गया है.
साथ ही शैडो एरिया चिह्नित कर अतिरिक्त संचार साधनों की व्यवस्था करने ,इसके अलाव सत्र के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने,फेरी लगाने वाले, मजदूरों और होमस्टे में आने वाले लोगों का सत्यापन गहनता से करने के निर्देश दिए गए हैं. जिससे सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो. सत्र के दौरान अन्य प्रदर्शनों की संभावना के कारण विशेष एहतियात बरतने के भी सख्त निर्देश दिए.
जिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर एनएच के अधीक्षण अभियंता ओमकार, को तीन के भीतर खम्मप्यांणा और जखेड गदेरे में पानी की निकासी एवं सड़क को गड्ढा मुक्त के स्पष्ट निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने कहा सभी अधिकारी कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपा गया है वे उनका निर्वहन भली-भांति करें. साथ ही जिन अधिकारियों अन्य मैनपॉवर से संबंधित सामग्री की आवश्यकता है वे अपर जिलाधिकारी एवं विधानसभा सत्र के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें.
पढे़ं- 'गैरसैंण में ऑक्सीजन की कमी, ठंड भी लगती है', बोले बीजेपी विधायक, सचिवालय संघ ने भी CS को लिखा पत्र
पढे़ं- विधानसभा बजट सत्र को लेकर घमासान, कांग्रेस बोली- कम से कम 21 दिन चले, बीजेपी ने दिया ये जवाब
पढे़ं- उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, 9 से 13 मार्च तक गैरसैंण में होगा आहूत, शासनादेश जारी

