नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में सादगी के साथ होगा दीक्षांत समारोह, लोक भवन से मिले कई निर्देश
पलामू के नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह की तैयारी चल रही है. नीरज कुमार की रिपोर्ट.

Published : August 28, 2026 at 6:05 PM IST
पलामूः नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी का कन्वोकेशन सादे समारोह में आयोजित होगा. इस समारोह के लिए किसी भी प्रकार का बड़ा टेंट नहीं लगाया जाएगा.
लोक भवन की तरफ से नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी को दीक्षांत समारोह को लेकर कई बिंदुओं पर निर्देश मिले. समारोह किसी खुले मैदान में नहीं होगा बल्कि यूनिवर्सिटी के हाल में ही होगा.
पलामू जिला के नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह सितंबर महीने में होना है. इसको लेकर लोक भवन की तरफ से नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी को कई बिंदुओं पर निर्देश मिले. पहली बार नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में 40 पीएचडी धारकों को कन्वोकेशन में मेडल दिया जाएगा.
नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार कम से कम बजट में दीक्षांत समारोह करवाया जाना है, राज्यपाल की तरफ से इस संबंध में निर्देश भी मिले हैं. इस बार टेंट नहीं लगाया जाएगा बल्कि यूनिवर्सिटी के कांफ्रेंस हॉल में समारोह आयोजित होगा. एग्जामिनेशन हॉल के बाहर एक छोटा लगाया जाएगा और एलईडी लगाए जाएंगे.
इस दीक्षांत समारोह में 300 के करीब छात्रों को डिग्री दिया जाना है. नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी की स्थापना 2009 में हुई थी साल 2022 में यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह हुआ था. 2025 में यूनिवर्सिटी का दूसरा कन्वोकेशन हुआ है जबकि तीसरा कन्वोकेशन सितंबर 2026 में होना है. नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी अंतर्गत पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के सभी कॉलेज आते हैं.इस दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भाग लेंगे.
इसे भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज, 68 गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी, बेटियों का रहा दबदबा
इसे भी पढ़ें- चिकित्सा सिर्फ एक पेशा नहीं मानवता का मिशन भी हैः संतोष गंगवार

