ETV Bharat / state

अजमेर में पीएम मोदी की रैली की तैयारियां: मदन राठौड़ बोले- पीएम का आना राजस्थान के लिए वरदान

अजमेर पहुंचे मदन राठौड़ ने पीएम की रैली की तैयारियां देखीं. राठौड़ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

सभास्थल पहुंचे मदन राठौड़
सभास्थल पहुंचे मदन राठौड़ (ETV Bharat Ajmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 19, 2026 at 8:07 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर: राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आना वरदान साबित होता है. यह कहना है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ का. राठौड़ गुरुवार को अजमेर में थे. यहां उन्होंने कायड़ विश्रामस्थली में 28 फरवरी को होने जा रही पीएम की सभा की तैयारियों की जानकारी ली. साथ ही संगठन के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी जब भी आए उन्होंने राजस्थान को बड़ी सौगातें दी हैं. बांसवाड़ा में पीएम मोदी आए थे तो वहां पर एटॉमिक बड़े प्लांट का शिलान्यास किया. राठौड ने कहा कि राजस्थान सरकार ने भी 2 वर्ष के कार्यकाल में कई विकास के कार्य किए हैं. केंद्र और राज्य की सरकार ने शानदार बजट दिया है. बजट से आमजन को लाभ मिले, इस निमित्त प्रेरणादायक पीएम मोदी का उद्बोधन होता है. इसके साथ ही राजस्थान सरकार ने भी कई घोषणाएं की है. ऐसी कई घोषणाएं है जो पीएम और सीएम सभा में करेंगे. राजस्थान में भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने उससे पहले जो घोषणाएं की गई थी उसका 90 फ़ीसदी काम हो चुका है. सभा में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ (ETV Bharat Ajmer)

इसे भी पढ़ें- डबल इंजन बनाम ट्रबल इंजन: मदन राठौड़ का डोटासरा पर पलटवार, कहा- कांग्रेस भ्रम से बाहर निकले

अजमेर को भी मिलेगी बड़ी सौगात: राठौड़ ने कहा कि पीएम जब भी राजस्थान आते हैं तो वह अलग-अलग क्षेत्र में जाते हैं. बीकानेर पीएम नरेंद्र मोदी की सभा हुई थी जहां पर मृदा परीक्षण की घोषणा की थी, ताकि किसान अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण करवाने के बाद ही सही माप में बीज ,उर्वरक डालकर अच्छी उपज ले सके और किसान समृद्ध हो सके. पीएम मोदी जब बालोतरा आए तो वहां पर रिफायनरी का शिलान्यास किया था. रिफायनरी राजस्थान के लिए वरदान साबित हो रही है. बांसवाड़ा में एटॉमिक पावर प्लांट का भी बहुत बड़ा फायदा राजस्थान को मिलेगा.

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जयपुर के दादिया में आए थे, तब ईआरसीपी का शिलान्यास भी किया था. पीएम नरेंद्र मोदी जब कभी भी आते हैं तो राजस्थान के लिए वरदान साबित होता है. पीएम नरेंद्र मोदी अजमेर आ रहे हैं तो निश्चित रूप से अजमेर को भी लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि संगठन के स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं. यहां प्रदेश के महामंत्री, अजमेर शहर और देहात के अध्यक्ष सभी मौजूद हैं. राठौड़ ने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सरकारी है, जिसकी तैयारियां भी सरकार के स्तर पर हो रही हैं.

इसे भी पढ़ें- मदन राठौड़ बोले- कांग्रेस में परिवार फर्स्ट, बीजेपी में नेशन फर्स्ट, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कही ये बात

कांग्रेस नेतृत्वविहीन: मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व विहीन है. जनता को काम करके दिखाना पड़ता है. राठौड ने पंचायत और नगर निकाय के चुनाव को लेकर कहा कि सरकार ने चुनाव की संरचना तैयार कर ली है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने नए सिरे से वार्डों का परिसीमन किया है. इससे पहले कांग्रेस ने अपने चाहतों को लाभ पहुंचाने के लिए वार्डों की संरचना को बिगाड़ रखा था. कांग्रेस में ऐसे जिले बना दिए जिसमें एक जिले में केवल एक विधानसभा क्षेत्र था. प्रदेश में बीजेपी सरकार ने जनसंख्या का समान वितरण के आधार पर जिले बनाए हैं. वहीं, जनसंख्या के समान वितरण के आधार पर ही वार्ड बनाए. उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के अनुरूप समय पर चुनाव करवा दिए जाएंगे. सरकार और निर्वाचन आयोग अपना काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और प्रणाली में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता. यह काम निर्वाचन विभाग का है.

पिछली कांग्रेस सरकार पर कसा तंज: राठौड़ ने पिछली कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार चलाने में नाकाम रही. मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे और उपमुख्यमंत्री कुर्सी की टांग खींचने में लगे रहे. तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने कार्यकाल में अपने समर्थकों के साथ होटल में बैठे रहे. राठौड़ ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 14 हजार करोड़ के एमओयू किए, इनमें से 8 हजार करोड़ के एमओयू धरातल पर नजर आ रहे हैं. काम तो बीजेपी सरकार ने किया है. कांग्रेस ने कोई काम नही किया.

इसे भी पढ़ें- 'कांग्रेस राज में खून से लाल होती थीं सड़कें', मदन राठौड़ का गहलोत पर पलटवार