अलवर में 6 माह की गर्भवती की संदिग्ध मौत! परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है.

Published : January 8, 2026 at 1:59 PM IST
अलवर: शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुरी में एक 6 माह की गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली. घटना का पता लगने पर मृतका के ससुराल पक्ष ने परिजनों को फोन कर सूचना दी, जिस पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे. परिजनों के अनुसार मृतका की शादी में साल 2025 में मदनपुरी निवासी गौरव के साथ की गई थी. इसके बाद से लगातार मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. जिला अस्पताल में बेटी के शव को देख पिता फफक फफक कर रो पड़े. फिलहाल शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में है पुलिस व परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी.
उद्योग नगर थाना अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, देर रात होने से मृतका के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौपा जाएगा. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद के बाद कारणों का पता चल सकेगा. परिजनों की ओर से दी गई शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: चूरू में महिला कांस्टेबल से सामूहिक दुष्कर्म, पूर्व थानाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर आरोप
मृतका के पिता संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने घर में ही आत्महत्या कर ली है. इस सूचना पर वह परिवार के लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मृतका के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को 2025 में शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर मृतका को टॉर्चर किया जा रहा था. संतोष कुमार ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुरालवालों ने पहले मारा गया. उसके बाद उसे आत्महत्या सुसाइड दिखाने के लिए फंदे पर लटका दिया. उन्होंने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दी है. मृतका के पिता संतोष ने बताया कि उनकी बेटी 6 माह की गर्भवती थी, इसके बाद भी ससुराल पक्ष ने उसका साथ नहीं दिया और उसे मार दिया. उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व ही बेटी से बात हुई थी, ओर अगले दिन ये घटना हो गई.

