ETV Bharat / state

ईरान और इजरायल युद्ध पर लगे विराम, हरिद्वार के मदरसे में मांगी गई दुआ

इस वक्त मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति है.अमेरिका-इजरायल अटैल से ईरान में कई जानें जा चुकी है.युद्ध विराम के लिए दुआएं हो रही है.

Prayers offered at Haridwar Madrasa
मदरसे में अमन शांति की दुआ मांगते लोग (फोटो सोर्स- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 1, 2026 at 7:19 PM IST

|

Updated : March 1, 2026 at 7:55 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. जिससे कहीं गम तो कहीं आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही इजरायल और ईरान में चल रहे युद्ध की भयंकर तस्वीरें भी सामने आ रही है. ऐसे में युद्ध विराम को लेकर दुनिया के कई देशों में दुआ मांगी जा रही है. हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया ईदगाह में भी दोनों देशों के बीच युद्ध रुकने की दुआ मांगी गई.

दुआ मांगने वालों में मदरसे के मौलाना समेत मुस्लिम समाज के कई लोग शामिल रहे. मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि रमजान के पाक महीने में दोनों देशों में अमन शांति बनी रहे. यही दुआ की जा रही है. उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े देशों को सामने आकर चल रहे युद्ध को रोकने की पहल करनी चाहिए. ताकि, कई लोगों की जान बच सके और बड़ा युद्ध होने से रोका जा सके.

ईरान और इजरायल युद्ध पर विराम के लिए हरिद्वार के मदरसे में मांगी गई दुआ (वीडियो सोर्स- ETV Bharat)

"रमजान के मुबारक महीने में कहीं पर भी युद्ध नहीं होना चाहिए. इस समय ईरान और इजरायल के बीच जो युद्ध हो रहा है, उसमें दोनों देशों को नुकसान हो रहा है. वहां के निर्दोष और बेगुनाह नागरिक मारे जा रहे हैं."- मौलवी आरिफ, मुस्लिम धर्मगुरु/प्रबंधक, मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया ईदगाह

"युद्ध की जो भयंकर तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो बहुत भयानक है. जंग किसी भी मसले का हल नहीं हैं. इसलिए हमने रमजान के महीने में दुआ मांगी है कि यह जंग रुकनी चाहिए."- मौलवी आरिफ, मुस्लिम धर्मगुरु/प्रबंधक, मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया ईदगाह

युद्ध के बाद उस देश को उठने में लग जाते हैं कई साल: वहीं, मुस्लिम स्कॉलर नईम कुरैशी ने कहा कि इजरायल, ईरान और अमेरिका में जो जंग हो रही है, उस पर विराम लगना चाहिए. जंग में जब गोला बारूद दागे जाते हैं तो उससे भयंकर तबाही होती है. उस मुल्क को फिर से उठने में कई साल लग जाते हैं.

Prayers offered at Haridwar Madrasa
मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया ईदगाह दुआ करते लोग (फोटो सोर्स- ETV Bharat)

"ईरान-इजरायल ही नहीं बल्कि, दुनिया के किसी भी देशों के बीच में जंग नहीं होनी चाहिए. दुनिया में अमन चैन स्थापित हो, यह युद्ध रुके, इसके लिए ऊपर वाले से दुआ मांगी गई है. दुनिया के बड़े देशों के शासकों को आगे आकर युद्ध रोकने के प्रयास करने चाहिए."- नईम कुरैशी, मुस्लिम स्कॉलर

ये भी पढ़ें-

Last Updated : March 1, 2026 at 7:55 PM IST