ETV Bharat / state

रायबरेली में मकान में चल रही थी प्रार्थना सभा, हिंदू संगठन ने किया विरोध, केस दर्ज

हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है.

पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया.
पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 1, 2026 at 7:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायबरेली : हरचंदपुर थाना इलाके में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. मुबारकपुर में एक घर में कथित रूप से धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम चल रहा था. आरोप है कि कुछ लोग हिंदुओं, विशेषकर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को गुमराह कर ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास कर रहे थे. हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है.

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश महामंत्री विवेक सिंह ने बताया, मकान मालकिन दो साल पहले भी धर्म परिवर्तन के मामले में भेज भेजी गई थी. घर से क्रिश्चियन धर्म से संबंधित साहित्य बरामद हुआ है. एक बोर्ड भी मिला है जिस पर धर्म परिवर्तन की बातें लिखी हैं.

शिकायतकर्ता ओम प्रकाश रावत पुत्र गुरु चरण निवासी ओम नगर बछरावां ने बताया, आज सूचना मिली कि ग्राम मुबारकपुर में एक के घर में लगभग 200 से 250 महिला, पुरुषों और बच्चों का समूह एकत्रित हैं. मौके पर पहुंचे तो पता चला कि कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं ली गई थी. इसमें अधिकांश अनुसूचित जाति के लोग शामिल थे.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि घर में ईसाई धर्म की एक प्रार्थना सभा चल रही है. पैसा और अन्य चीजों का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. मना करने पर लोगों को धमकाया भी जा रहा है. मौके पर बाइबल और अन्य संदिग्ध सामान भी मिला है. शिकायतकर्ता ने थाना हरचन्दपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

सीओ महराजगंज क्षेत्र प्रदीप कुमार ने बताया कि हरचंदपुर के मुबारकपुर गांव के एक घर में लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत मिली. जिस पर सम्बंधित थानाध्यक्ष मौके पर गए और सन्दिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाही की जा रही है.

यह भी पढ़ें : वाराणसी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अब होगा धर्म युद्ध का शंखनाद, लखनऊ कूच की पूरी प्लानिंग बताई