ETV Bharat / state

प्रयागराज माघ मेले में पूजा का फेक वीडियो बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए दो युवकों ने सुनियोजित तरीके से फर्जी वीडियो बनाया था.

पुलिस की गिरफ्त में फेक वीडियो बनाने के आरोपी.
पुलिस की गिरफ्त में फेक वीडियो बनाने के आरोपी. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 10, 2026 at 8:37 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

प्रयागराज : माघ मेला 2026 की गरिमा से खिलवाड़ के आरोप में प्रयागराज की साइबर क्राइम की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए सुनियोजित तरीके से माघ मेले का फर्जी वीडियो बनाया. वीडियो में चंदन लगाने को लेकर युवक गलत फहमी फैला रहे थे. वीडियो फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने दोनों युवकों को जेल भेज दिया है.


डीसीपी सिटी मनीष कुमार सांडिल्य ने बताया कि इंस्टाग्राम अकाउंट @mrpraadeep पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था. जिसमें साधु-संतों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया. जांच में सामने आया कि प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के तिलोखरा सिकंदरा निवासी प्रदीप साहू ने बिहार के मधेपुरा जिले के निवासी चंदन कुमार के साथ मिलकर वीडियो की स्क्रिप्ट तैयरा की थी. योजना के तहत वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डाला गया.


डीसीपी सिटी के मुताबिक जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो फेक था. आरोपी खुद को सोशल मीडिया में चर्चित करना चाहते थे.मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज में मु0अ0सं0-06/2026 धारा 196, 196(1)(b) भारतीय न्याय संहिता और 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. दोनों आरोपियों को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. आमजन से अपील की है कि माघ मेला–2026 से जुड़ी किसी भी भ्रामक, अपुष्ट या पुराने वीडियो अथवा सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें.