ETV Bharat / state

बीएसएनएल डायरेक्टर विवेक बंजल का 'शाही दौरा' रद्द, प्रयागराज दौरे में अंडरवियर तक की व्यवस्था करने को तैनात थे अधिकारी

बीएसएनएल डायरेक्टर विवेक बंजल का 25 फरवरी का प्रयागराज दौरा निरस्त हो गया. उनके आवभगत का प्रोटोकॉल वायरल होने पर दौरा रद हुआ है.

VIVEK BANZAL
बीएसएनल डायरेक्टर विवेक बंजल का वीवीआईपी प्रोटोकॉल निरस्त. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 22, 2026 at 12:10 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

प्रयागराज: प्रयागराज दौरे को लेकर बीएसएनल डायरेक्टर विवेक बंजल का प्रोटोकॉल निरस्त हो गया है. इस दौरान बाकायदा मिनट-2-मिनट अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी. हरेक छोटी-बड़ी चीजों का रखने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली हुई थी. BSNL डायरेक्टर विवेक बंजल के आवभगत के लिए तहत 50 से अधिक अधिकारी लगाए गए थे.

बीएसएनएल के डायरेक्टर विवेक बंजल का 25 फरवरी को प्रयागराज दौरा निरस्त हो गया है. विवेक बंजल के दौरे को लेकर डीजीएम ने 19 फरवरी को प्रोटोकॉल जारी किया गया था. इसके लिए 50 से अधिक अधिकारियों की फौज तैनात की गई थी. इसके पाीछे मकसद ये था कि उनको दौरे के दौरान कोई असुविधा न हो.

VIVEK BANZAL
बीएसएनल डायरेक्टर विवेक बंजल का प्रोटोकॉल निरस्त. (ETV Bharat)
VIVEK BANZAL
बीएसएनल डायरेक्टर विवेक बंजल का शाही दौरा रद्द. (ETV BHARAT)
VIVEK BANZAL
बीएसएनल डायरेक्टर विवेक बंजल का शाही दौरा रद्द. (ETV BHARAT)

इतना ही नहीं एक-एक व्यक्ति को, उनको क्या संभालना है. इसकी जानकारी दी गई थी. इनके दिनचर्या का सारा सामान, स्नान से लेकर दोपहर के भोज तक के कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से बनाकर निर्देशित किया गया था. हैरानी की बात ये है कि इसमें व्यवस्था में कोई चूक न हो, मसलन एक टॉवल भी मिस ना हो, इसका भी विशेष ध्यान रखना को कहा गया था.

VIVEK BANZAL
बीएसएनल डायरेक्टर विवेक बंजल का शाही दौरा रद्द. (ETV BHARAT)

अधिकारी के स्वागत की अभूतपर्व व्यवस्था थी. हालांकि ये प्रोटोकॉल इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया. इसके एक दिन बाद अचानक ही डायरेक्टर विवेक बंजल का दौरा निरस्त हो गया.

आपको बता दें कि बीएसएनएल के डायरेक्टर विवेक बंजल का 25 फरवरी को प्रयागराज का दौरा करना था. प्रोटोकॉल में बाकायदा हर मिनट की जानकारी दी गई थी कि किस समय वह कहां जाएंगे और उनके साथ कौन अधिकारी लगा रहेगा. इसकी भरपूर जानकारी दी गई थी.

डायरेक्टर विवेक बंजल के पहले संगम स्नान के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था एक सीनियर ऑफीसर को सौंपी गई थी. इस तैनाती का सीधा सा मतलब था कि स्नान के बाद उपयोग होने वाली कोई भी चीज छूट न जाए. मजेदार ये है कि यह प्रोटोकॉल इंटरनेट पर प्रसारित हो गया. इस प्रोटोकॉल को लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करने लगे.

सूत्रों की मानें, तो जब अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला पहुंचा, तो अचानक यह दौरान निरस्त कर दिया गया. बीएसएनएल के जनसंपर्क अधिकारी आशीष गुप्ता का कहना है कि डायरेक्टर विवेक बंजल का दौरा निरस्त हो गया है. और जो भी प्रोटोकॉल है, वह वैसे भी निरस्त समझा जाए, बाकी चीजों पर वह बोलने से बचते रहे.


ये भी पढ़ें - यूपी में BJP एमएलए ने फावड़े से क्यों खोदी सड़क?, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ये भी पढ़ें -

कमजोर नेटवर्क की समस्या खत्म, BSNL ने शुरू की Wi-Fi कॉलिंग सुविधा