प्रशांत किशोर के राजनीतिक संन्यास को लेकर चर्चा का बाजार गर्म,पटना के सड़कों पर लगा पोस्टर
नारी शक्ति संगठन का तंज,पोस्टर में लिखा जनता दल यूनाइटेड को 25 सीट से ज्यादा मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने लिया संन्यास

Published : November 16, 2025 at 2:19 PM IST
पटना: राजधानी पटना में सड़कों पर लगे एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है इस पोस्टर को नारी शक्ति संगठन के द्वारा लगाया गया है इस पोस्टर में लिखा गया है कि जनता दल यूनाइटेड को 25 सीट से ज्यादा मिलने के बाद जनसुरज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने संन्यास ले लिया है. आपको बता दे की चुनाव से पहले प्रशांत किशोर लगातार यह कहते रहे थे की जनता दल यूनाइटेड को 25 सीट से भी कम सीट आएंगे. और अगर 25 सीट से ज्यादा आया तो हम राजनीति से संन्यास ले लेंगे.
नारी शक्ति संगठन का प्रशांत किशोर पर तंज : इस पोस्टर के जरिए नारी शक्ति संगठन ने प्रशांत किशोर पर तंज करने की कोशिश की है.प्रशांत किशोर ने कहा था कि लिखकर ले लीजिए किसी भी हालत में NDA की सरकार नहीं आने वाली है. नवंबर के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. बिहार में नया मुख्यमंत्री आएगा.और अब जब नीतीश कुमार की ताजपोशी की तैयारी हो रही है ऐसे में प्रशांत किशोर खुद भी कुछ कहने के हालत में नजर नहीं आ रहे.
प्रशांत किशोर का प्रेस कॉन्फ्रेंस अनिश्चित काल के लिए रद्द : आज प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही थी लेकिन पार्टी के द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करने कि घोषणा की गई है. प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. अब शायद आगे की अपनी रणनीति तैयार करने के बाद ही प्रशांत किशोर जनता के बीच अपनी बात कह पाएंगे.
नीतीश को लेकर पीके के दावे भी हुए फेल : प्रशांत किशोर ने एक टीवी शो के दौरान एंकर के पूछे जाने पर गर जेडीयू की 25 से ज्यादा सीट आ गईं तो क्या प्रशांत किशोर राजनीति छोड़ देंगे. इस पर पीके ने दो बार कहा था कि अगर उनकी भविष्यवाणी फेल हुई तो वो राजनीति छोड़ देंगे. उन्होंने तो यह तक कह दिया था कि अगर जन सुराज जीत भी गई और जेडीयू को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी सही नहीं हुई तो वे राजनीति छोड़ देंगे. ऐसे में यह पोस्टर और चर्चा में आ गया है लोग अब सोचने लगे है कि पीके ने सच में राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लिया है वैसे इस पोस्टर में किसी भी महिला नेताओं का नाम नहीं है सिर्फ निवेदक नारी शक्ति लिखा गया है.

प्रशांत किशोर के अगले कदम का सबको इंतजार : कुल मिलाकर देखे तो यह पोस्टर इसीलिए चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि विधानसभा चुनाव के परिणामक बाद जद यू पार्टी ने 85सीट जीती है. पी के लगातार दावा कर रहे थे कि नीतीश जी की पार्टी 25 से कम सीट जीत रही है. संन्यास की बात उन्होंने ही कहा था अब देखना यह है कि क्या पीके वास्तव में राजनीति से संन्यास लेते है या और किसी दूसरे रणनीति को अपना कर बिहार में अपनी राजनीति जारी रखते है.
जनसुराज के बेहदा खराब प्रदर्शन पर क्या बोलेंगे पीके :इसमें कोई शक नहीं कि बिहार का विधानसभा चुनाव पीके के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है.कहां उनकी पार्टी जनसुराज को गेम चेंजर के साथ-साथ त्रिकोणीय मुकाबले का दावेदार बताया जा रहा था, लेकिन इस चुनाव में पार्टी की ऐसी दयनीय स्थिति रही कि बिहार की 243 सीटों में से एक भी सीट पर अपना प्रभाव नहीं दिखा पायी.
हर दावे के निकले दम पर अब क्या करेंगे पीके :पीके के सारे उम्मीदवारों का बुरा हाल रहा.राजधानी पटना की कुम्हरार सीट पर उनकी तरफ से जीत का सबसे पुरजोर दावा किया गया था, लेकिन इस सीट पर भी पीके की पार्टी तीसरे नंबर पर रही. अब ऐसे समय में जब प्रशांत किशोर का हर दावा ही फेल हो गया है तो अब उनके अगले कदम का इंतजार हर बिहारवासी को है और कुछ हद तक राजनीतिक पार्टियों को भी.
ये भी पढ़ें :

