ETV Bharat / state

प्रशांत किशोर का सरकार पर बड़ा हमला, परिवारवाद पर लालू-नीतीश से लेकर मांझी तक को घेरा

प्रशांत किशोर ने बेतिया पहुंचकर परिवारवाद, पुल हादसों और सम्राट चौधरी के बयान पर हमला बोला. बांकीपुर उपचुनाव को एनडीए के वादों पर रेफरेंडम बताया.

PRASHANT KISHOR
प्रशांत किशोर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 6, 2026 at 11:06 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

बेतिया: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बेतिया में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के दिल्ली रवाना होने पर सवाल उठाया. कहा, इसमें नई बात क्या है? बिहार ने उसी मुजफ्फरपुर में कुछ साल पहले बड़ा कांड देखा है, जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे. क्या तब उन्होंने कोई बयान दिया था?

परिवारवाद पर लालू-नीतीश को घेरा: पीके ने परिवारवाद पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार जीवनभर परिवारवाद के खिलाफ भाषण देते रहे, लेकिन आज उनका बेटा स्वास्थ्य मंत्री है. उपेंद्र कुशवाहा का बेटा मंत्री है, लालू प्रसाद यादव का आधा खानदान सरकार में है और जीतन राम मांझी का पूरा खानदान सरकार में बैठा है.

प्रशांत किशोर (ETV Bharat)

“नीतीश जीवनभर परिवारवाद पर भाषण देते रहे, लेकिन आज उनका बेटा स्वास्थ्य मंत्री है. नेता दोषी नहीं, बल्कि जनता दोषी है. अगर आप इन्हें वोट देंगे तो इनका समाज से मतलब नहीं, सिर्फ अपने परिवार की चिंता रहेगी. जब तक बिहार के लोग त्वरित लाभ का लोभ नहीं छोड़ेंगे, तब तक ठग नेता शोषण करते रहेंगे." - प्रशांत किशोर, सूत्रधार, जन सुराज पार्टी

पलायन और मजदूरों की मौत पर चुप्पी: पलायन और मजदूरों की मौत पर चुप्पी: पीके ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद अब तक अलग-अलग राज्यों में 55 से अधिक बिहारी नौजवानों और मजदूरों की जान जा चुकी है. उन्होंने पूछा, 'क्या उस पर किसी ने कोई बयान दिया?'. साथ ही सैकड़ों पुलों के टूटने जैसे मुद्दों पर सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए.

लाल-हरे गमछे पर सरकार का बयान: प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि सरकार का बयान लाल गमछे और हरे गमछे पर है, जाति-धर्म पर है, लेकिन जनता के मुद्दों पर नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार और उसमें बैठे लोगों से ज्यादा जिम्मेदार हम लोग हैं, क्योंकि हमने अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए वोट नहीं दिया.

PRASHANT KISHOR BETTIAH VISIT
एनडीए के वादों पर रेफरेंडम बताया (ETV Bharat)

सम्राट चौधरी पर तंज: सम्राट चौधरी के फिजिक्स यूनिवर्सिटी खोलने वाले बयान पर पीके ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि सम्राट को यह भी नहीं पता कि वे 10वीं पास किए हैं या नहीं, पीएफसी कोर्स किया या नहीं. 'पूरी दुनिया में फिजिक्स या केमिस्ट्री की यूनिवर्सिटी नहीं होती, यह विषय है. लेकिन वे यूनिवर्सिटी खोलेंगे क्योंकि उनके पास ज्ञान भी अद्भुत है और डिग्री भी अद्भुत.

बांकीपुर उपचुनाव को बताया रेफरेंडम: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बताते हुए कहा कि पिछले 40 साल से कोई भाजपा को यहां नहीं हरा सका. जन सुराज इस सीट पर पूरी ताकत से लड़ेगी.

एनडीए के वादों पर जनता का फैसला: उन्होंने कहा कि बांकीपुर का चुनाव एनडीए के वादों पर रेफरेंडम होगा. 10 हजार रुपये, 2 लाख रुपये, एक करोड़ रोजगार, पलायन रोकना, शिक्षा सुधार और भ्रष्टाचार बंद करने जैसे वादों पर जनता अपना मत देगी. जन सुराज का मानना है कि एनडीए ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है.

बिहार नवनिर्माण अभियान जारी: दरअसल, प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं. बेतिया दौरे के दौरान उन्होंने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला. उनके बयानों से बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ने की संभावना है. अब देखना होगा कि सरकार और भाजपा-जदयू की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है.

ये भी पढ़ें-

जनसुराज लड़ेगी बांकीपुर उपचुनाव, प्रशांत किशोर बोले- BJP को घर में घुसकर हराएंगे

नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट के लिए BJP में दावेदारी तेज, रेस में ये नाम