ETV Bharat / state

मनेंद्रगढ़ सिद्धबाबा धाम में आस्था का सैलाब, शोभायात्रा में झूमे स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और पूर्व विधायक गुलाब कमरो

केदारनाथ धाम के तर्ज पर पुनर्निर्मित सिद्धबाबा धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मंत्री बोले- क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा

SIDDHABABA PRAN PRATISHTHA MAHOTSAV
तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, शोभायात्रा में झूमे मंत्री और पूर्व विधायक (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 27, 2026 at 10:50 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

एमसीबी: जिले के मनेंद्रगढ़ स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र सिद्धबाबा धाम में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई. केदारनाथ धाम की तर्ज पर पुनर्निर्मित सिद्धबाबा धाम में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. भगवान भोलेनाथ के जयकारों और भजनों से पूरा शहर भक्तिमय नजर आया.

केदारनाथ धाम के तर्ज पर पुनर्निर्मित सिद्धबाबा धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मंत्री और पूर्व विधायक जमकर नाचे

शोभायात्रा श्याम मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी शामिल हुए. दोनों जनप्रतिनिधि बाबा के भजनों पर श्रद्धालुओं के साथ झूमते नजर आए.

Siddhababa Pran Pratishtha Mahotsav
शोभायात्रा में झूमे स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

शोभायात्रा से शहरभर में आस्था का सैलाब

शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राम मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान शंकर के त्रिशूल, भगवान गणेश, कार्तिकेय, माता पार्वती, नंदी महाराज एवं शिखर ध्वजा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां की गईं. इसके बाद शोभायात्रा झगराखांड़, नई लेदरी, खोंगापानी होते हुए सिद्धबाबा धाम पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से स्थापना कार्यक्रम किया जा रहा है. तीन दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की गई हैं.

Siddhababa Pran Pratishtha Mahotsav
मनेंद्रगढ़ सिद्धबाबा धाम में आस्था का सैलाब (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

सपना हुआ साकार- पूर्व विधायक गुलाब कमरो

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य का अवसर है कि सिद्धबाबा धाम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि जब सिद्धबाबा में निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी, तब सपना था कि यहां भव्य मंदिर बने और इस क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए. जनप्रतिनिधि के रूप में मंदिर निर्माण की शुरुआत में एक ईंट रखने का अवसर मिला था. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भूमि पूजन किया गया था. आज वह सपना पूरा होता देखकर गर्व और खुशी महसूस हो रही है.

मैं विकास भाई और जो हमारे बीच आज नहीं है मनोज भाई को याद करता हूं हमलोग उस पहाड़ पर चढ़े थे और सपना था कि सिद्ध बाबा को स्थापित कर मंदिर बनाएंगे. हम बचपन से ही भगवान शिव की भक्ति से जुड़े रहे हैं और आज मंदिर निर्माण में योगदान देने का अवसर मिला जो आशीर्वाद के समान है.- गुलाब कमरो, पूर्व विधायक भरतपुर-सोनहत

Siddhababa Pran Pratishtha Mahotsav
शोभायात्रा में झूमे पूर्व विधायक गुलाब कमरो (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

क्षेत्र के लिए गौरव और सौभाग्य- स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

मंत्री जायसवाल ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है कि मनेंद्रगढ़ शहर के हृदय स्थल में भगवान भोलेनाथ सिद्धेश्वर महादेव के रूप में विराजमान हैं. उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पूरे मनेंद्रगढ़ और एमसीबी जिले के लोगों पर बना रहे. केदारनाथ धाम की तर्ज पर तैयार किया गया यह मंदिर आने वाले समय में प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल होगा. मंत्री ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

मनेंद्रगढ़ के लिए आस्था और पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा सिद्धबाबा धाम- मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

Siddhababa Pran Pratishtha Mahotsav
केदारनाथ धाम के तर्ज पर पुनर्निर्मित सिद्धबाबा धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

आस्था, भक्ति और विकास का संगम बना सिद्धबाबा धाम

सिद्धबाबा धाम में आयोजित यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन विकास की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया.

केदारनाथ धाम की तर्ज पर सजा श्री सिद्धबाबा मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को लेकर खुशखबरी, इसी सत्र से पढ़ाई हो सकती है शुरू
कोरबा में अकीदत के साथ मनाया गया मुहर्रम, ताजिया जुलूस में दिखी कौमी एकता की झलक