आज रांची के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल, देखें पावर कट का पूरा शेड्यूल
रांची के कई इलाकों में आज बिजली सप्लाई बंद रहेगी. इसे लेकर बिजली विभाग ने शेड्यूल जारी किया है. राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट.

Published : August 23, 2026 at 10:35 AM IST
रांची: राजधानी रांची में बिजली आपूर्ति से जुड़े मेंटेनेंस और अन्य कार्यों के कारण आज कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली बंद रहेगी. बिजली विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक अलग-अलग फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. ऐसे में जरूरी काम निपटाने से पहले उपभोक्ताओं के लिए पावर कट का समय और प्रभावित इलाकों की जानकारी जानना जरूरी है.
किन इलाकों में किस समय बिजली रहेगी गुल
- विकास फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान विकास, रुढिया, मेसरा, बिरसा चौक, नया टोली समेत आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे.
- चंदवे फीडर में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी. इससे बड़ा उलातू, ओयना, चंदवे, नेवरी और चारी इलाके प्रभावित होंगे.
- वहीं, कुच्चू फीडर के तहत सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. कुच्चू, कामता, हेंडेबिली, गुंजा, सगा टोली और जवा बेड़ा इसके दायरे में हैं.
- चाय बागान फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती रहेगी. जिससे पिपरा बाड़ा, लुपुंगा और पतरा कोचा व चाय बागान क्षेत्र प्रभावित होंगे.
- पिस्का फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी. पिस्का, बनखेता, पिस्का पंडरा, हलबादी, उरवा और इचादांग इलाके प्रभावित होंगे.
- सांडी फीडर के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. भुसूर, डटमा, चाडू, सहेदा, जसपुर, महुआ टुंगरी और आगार टोली में इसका असर पड़ेगा.
- सबसे अधिक क्षेत्र गोंदलीपोखर, प्लांडू और राममपुर फीडर के अधीन वाले प्रभावित होंगे. यहां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने की सूचना है. अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर, बानादागा, सियालदाग, बेदवारी, सिमलिया, सिरका, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, प्लांडू, सरवल, जामचुवान, राजाउलातु, रामपुर, गड़के, टूटकी, बंता, पतराहातू, बंसिया, झाबरी, सिंहपुर, कुटरू, रामपुर, हलमाद और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे.
- अनगड़ा फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसका असर हेसल नियर बाहा फल एंट्री गेट और संबंधित इलाकों पर पड़ेगा.
- चडरी सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी. द्वारिका हॉस्पिटल और इसके आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.
बिजली विभाग के इस निर्धारित शटडाउन का उद्देश्य संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक कार्य और विद्युत व्यवस्था से जुड़े काम करना है. उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे पावर कट की समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए पानी, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी विद्युत-निर्भर काम पहले ही निपटा लें.
ये भी पढ़ें: रांची में कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक
रांची में अतिक्रमण पर नगर निगम का एक्शन, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास से हटाए गए 15 अस्थायी ढांचे
रांची में अमीषा प्रसाद की हिरासत के बाद कोतवाली थाना परिसर में हंगामा, भाजपा नेताओं का विरोध

