ETV Bharat / state

बिजली के स्मार्ट मीटर की इस नंबर पर करें शिकायत, क्या बैलेंस खत्म होने पर एकदम कट जाएगी बिजली?

स्मार्ट मीटर के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाई जा रही है. इसके लिए जागरुकता शिविर भी आयोजित हो रहे हैं.

स्मार्ट मीटर के प्रति लोगों में बढ़ाई जा रही जागरुकता
स्मार्ट मीटर के प्रति लोगों में बढ़ाई जा रही जागरुकता (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 15, 2026 at 5:13 PM IST

|

Updated : February 15, 2026 at 5:21 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है और बिजली के स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को बिजली के कम लोड की शिकायत नहीं करनी होगी, जिन भी घरों में बिजली का लोड कम होगा. स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली बोर्ड को उसकी जानकारी मिलेगी और बिजली बोर्ड वहां पर अतिरिक्त लोड की व्यवस्था करेगा.

ढालपुर में पत्रकारों से बात करते हुए हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने बताया कि लोगों के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर कई गलतफहमियां भी हैं और बोर्ड की ओर से लोगों की इन सभी गलतफहमियों को भी दूर किया जा रहा है. हिमाचल प्रदेश में 28 लाख उपभोक्ता हैं और अभी तक 8 लाख उपभोक्ताओं ने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए हैं. बिजली के खर्च के बारे में उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल के माध्यम से सटीक जानकारी मिलेगी और उन्हें इस बात का भी पता लगेगा कि उनके घर में किस समय कितनी बिजली खर्च हो रही है. किसी भी जानकारी और शिकायत के लिए 1912 पर शिकायत कर सकते हैं. प्रीपेड में भी बिजली का क्नकेशन बिना सूचना के नहीं काटे जाएगा. बिजली का प्रीपेड कनेक्शन में जीरो बैलेंस होने पर सात दिन का अतिरिक्त समय रहेगा. बैलेंस खत्म होने से पहले ही उपभोक्ता को सूचित कर दिया जाएगा.

उपभोक्ताओं को मिलेंगी सुविधाएं (ETV Bharat)

मोबाइल पर भेजा जाएगा डाटा

अनुराग पराशर ने बताया कि लोगों के बीच एक गलतफहमी यह भी है कि पोस्टपेड कनेक्शन खत्म होने के बाद उनकी बिजली तुरंत कट जाएगी, जबकि यह गलत है. बिजली बोर्ड की ओर से उन्हें 15 दिन का समय दिया जाएगा और बिजली को कभी भी छुट्टी वाले दिन नहीं काटा जाएगा. इसके अलावा बिजली का कनेक्शन सुबह 10:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक ही काटा जाएगा. लोग भ्रामक जानकारी अपने मन में ना रखें. हर 15-15 मिनट का डाटा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. हर दिन 12 बजे बिल बनाने के बाद सात बजे मोबाइल पर भेजा जाएगा. कितने बजे कितनी बिजली खर्च हुई सब जानकारी मिलेगी. ये मीटर इंटरनेट के बिना भी चलेगा. इंटरनेट के माध्यम से आप हर 15 मिनट का रिकॉर्ड चेक सकते हैं. मोबाइल पर आपको ये पता चल जाएगा कि आपके घर पर कोई बिजली उपकरण चल रहा है या नहीं. इससे बिजली की खपत कम होगी.

आधुनिक तकनीक है स्मार्ट मीटर

अनुराग पाराशर ने बताया कि शिमला और धर्मशाला में भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं और वहां पर लोगों को कोई भी परेशानी नहीं आ रही है. स्मार्ट मीटर एक आधुनिक तकनीक है, जिससे बिजली के खर्च और ग्राहक को उसकी जानकारी मिलती रहेगी. ऐसे में बिजली बोर्ड की ओर से जगह-जगह पर जागरूकता शिविर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों के मन के भीतर अगर स्मार्ट मीटर को लेकर कोई शंका हो। तो उसका भी निवारण किया जा सके.

ये भी पढ़ें: नशा तस्करी के 3 आरोपी 90 दिन की प्रिवेंटिव डिटेंशन पर, PIT NDPS के तहत चिट्टा तस्करों पर सख्ती

Last Updated : February 15, 2026 at 5:21 PM IST