ETV Bharat / state

6 वांटेड नक्सलियों के पोस्टर जारी, पुलिस ने का ग्रामीणों से जानकारी देने की अपील

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नक्सलियों के बारे में जानकारी वाले पोस्टर जारी किए हैं.

NAXALITES
नक्सली ( फाइल फोटो) (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 31, 2026 at 4:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पूर्वी सिंहभूम: भाकपा माओवादी से जुड़े छह वांछित नक्सलियों की सूची और पोस्टर पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जारी किए हैं. इन पोस्टरों में वांछित नक्सलियों के नाम, तस्वीर और उन पर घोषित इनाम की राशि दर्ज है. पुलिस की ओर से इन पोस्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर लगाया जा रहा है, ताकि आम लोगों तक इनकी जानकारी पहुंच सके.

सूची में 1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सली भी शामिल

पुलिस की सूची में सबसे ज्यादा 1 करोड़ रुपये का इनाम असीम मंडल उर्फ आकाश पर घोषित है. पुलिस के अनुसार, असीम मंडल की पहचान तिमिर और मनोज नाम से भी होने की जानकारी है.

वहीं राम प्रसाद मार्डी उर्फ महाराज और सचिन पर 15 लाख रुपये, मीता उर्फ नयनतारा, घुमो और पोरी पर 10 लाख रुपये, मंगल सिंह सरदार उर्फ मंगल महतो पर 5 लाख रुपये, मालती मुर्मू पर 2 लाख रुपये और बुलु महतो उर्फ गीती पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

नक्सलियों के झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र में छिपे होने की आशंका

पुलिस के मुताबिक, इन सभी के झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में छिपे होने की आशंका है. ये विभिन्न नक्सली घटनाओं में वांछित बताए गए हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि सूची में शामिल किसी भी वांछित व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो बिना देर किए पुलिस को सूचना दें.

सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गोपनीय

पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और नियमानुसार पुरस्कार भी दिया जाएगा. इसके लिए पुलिस ने पोस्टर में वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित थाना प्रभारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं.

# पद संपर्क नंबर
1वरीय एसपी, पूर्वी सिंहभूम9431706480
2एसपी, ग्रामीण9470199228
3डीएसपी घाटशिला9431706485
4डीएसपी पटमदा9431706496
5मुसाबनी थाना9431706499
6घाटशिला थाना9431706517

पूर्वी सिंहभूम पुलिस का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वांछित नक्सली की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें.

ये भी पढ़ें- जेल में बंद नक्सलियों पर भी पुलिस की पैनी नजर, मामलों की निगरानी के लिए विशेष कमेटी गठित

टीएसपीसी का एरिया कमांडर मोछू गिरफ्तार, श्राद्ध कर्म में शामिल होने पहुंचा था गांव

सारंडा से मध्य जोन तक नक्सल हॉटस्पॉट क्लियर, अब रिवाइवल रोकने की स्पेशल प्लानिंग